ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। हर वर्ष पूरे विश्व में लगभग 80 लाख लोगों की मृत्यु तंबाकू या तंबाकू उत्पादों के किसी न किसी रूप में सेवन करने से होती है। जिसमें से साढ़े 13 लाख मौतें सिर्फ भारत वर्ष में होती है। तंबाकू का सेवन करने वाले हर दो लोगों में से एक की मृत्यु का कारण तंबाकू ही बनता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा समस्तीपुर रेल परिसर में तंबाकू मुक्ति प्रदर्शनी के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके तरुण ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आंकड़े बताते…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रामजी कुमार समस्तीपुर। शनिवार को जिले के पूसा प्रखंड के बिरौली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में बच्चे बेहद उत्साहित थे। अवसर था लर्निंग जर्नल ‘दिघरा’- 9 के लोकार्पण का। इसी उत्साह व हर्षोल्लास के बीच अंकित, दीपरंजन, विद्या कुमारी, कनिष्का पाल ने संयुक्त रूप से लर्निंग जर्नल का लोकार्पण किया। जर्नल के मुख्य संपादक मुकेश कुमार मृदुल ने बताया कि यह जर्नल बच्चों द्वारा किये गये क्रियाकलापों की स्मृतियों का झरोखा है। जो बच्चों को ऑनलाइन एवं विद्यालय के दीवार पर भी उपलब्ध कराया जाता है। इसे देखकर बच्चे उत्साहित ही नहीं होते बल्कि प्रेरित भी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मंडल कारा समस्तीपुर में महिला एवं बाल विकास निगम एवं आशा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत अचार निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिला बंदियों को जेल से निकलने पर आत्मनिर्भर बनाना है। ताकि वो सम्मान पूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। वहीं मुख्य अतिथि जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र कुमार साह ने कहा कि प्रशिक्षण लेने के बाद इन्हें स्वरोजगार से भी जोड़ा जाएगा। आयोजक संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । नगर क्षेत्र के शंभू पट्टी स्थित पोदार इंटरनेशनल स्कूल में नये प्रधानाचार्य नील किरोश सिन्हां ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। तदुपरांत शिक्षकों व अन्य कर्मियों से अलग-अलग बैठक कर जरूरी जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गर्व एवम् हर्ष का विषय है कि कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह शिक्षकों की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । भाजपा समस्तीपुर ग्रामीण पश्चिम मंडल का सिंघिया खुर्द में मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार बबलू के अध्यक्षता में प्रथम कार्यसमिति का बैठक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह के साथ मंचासीन नेताओं ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। तदुपरांत मंडल अध्यक्ष राकेश के साथ उनके मंडल के पदाधिकारियों ने मंचासीन नेताओं का अभिनंदन किया। बैठक को संबोधित करते हुए राम सुमिरन सिंह ने माई बहन योजना पर विपक्षी दलों को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । तराई के कुछ जिलों को छोड कर शेष जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं तापमान बढने से उमस और गर्मी लोगों केलिए मुश्किल उत्पन्न कर सकता है। उक्त जानकारी देते हुए प्रख्यात मौसम वैज्ञानिक डाॅ अब्दुल सत्तार ने बताया कि तीन दिन बाद पछिया हवा चलने के आसार है उसके बाद ही उमस से राहत मिलने की संभावना है। जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 04 जून,…
जाने कहां से कहां आ गये हम – 02 संकलन व संपादन- डाॅ संजय कुमार राजा सहयोग : विजय कुमार झा/संजय कुमार झा ओईनी न्यूज नेटवर्क। (गतांक से आगे) मधुबनी। पिछले अंक में हमने मिथिला की सात सौ साल पुरानी सांस्कृतिक विरासत मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड स्थित सौराठ सभा के वैभवशाली अतीत में झांकने की कोशिश की थी। ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा दिन मंगलवार को सभा वास का विधिवत शुभारंभ हो गया है। आज हम सौराठ स्थत सभा के प्रति आकर्षण में ह्रास और पंजी व्यवस्था पर चर्चा करेंगे। चौदहवीं शताब्दि में कर्णाट वंश के न्याय प्रिय, प्रजा पालक राजा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। युवा ही देश और समाज की असली ताकत हैं। आज इन युवाओं ने साबित कर दिया कि सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। समस्तीपुर शहर स्थित धर्मपुर के एक निजी विवाह भवन में आयोजित समारोह के दौरान समस्तीपुर के विधायक सह बिहार विधान सभा के मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज इन होनहार युवाओं ने कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता प्राप्त की है, जो क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर बिहार पुलिस प्रतियोगिता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। गुरुवार राजकीयकृत बालिका उच्च, काशीपुर,समस्तीपुर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित सखी ऑन्स स्टॉप सेंटर से जिला परियोजना प्रबंधक जितेंद्र साहू, ओसीएस केंद्र प्रशासक श्रीमती कुमारी ज्योति अर्चना, ओसीएस एमटीएस संजय कुमार, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, की जिला कार्यक्रम समन्वयक दीप्ति कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता स्मृति कुमारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुमारी ज्योति अर्चना ने विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर बच्चियों साथ चर्चा की उन दिनों अपने स्वास्थ्य की देखभाल कैसे करे, स्वच्छता का विशेष ध्यान कैसे दे और…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। विश्व माहवारी दिवस के अवसर पर समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरुखी में छात्राओं की आम सभा प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गयी। जिसमें बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन विषय पर चर्चा कर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कई दृष्टांत एवं सच्ची कथाओं के माध्यम से बालिकाओं के झिझक को समाप्त करते हुए विद्यालय में लगे वेंडिंग मशीन का उपयोग करने पर बल दिया। शिक्षिका विभा कुमारी ने छात्राओं से माहवारी के समय सुरक्षित रहने के लिए पैड के उपयोग पर बल दिया…