Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। वारिसनगर । प्रखंड क्षेत्र के नागरबस्ती गांव में नाबार्ड संपोषित तथा अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिला विकास समिति के सदस्यों के बीच फलेरिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पीरामल फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर संजय कुमार ने फलेरिया के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा जिसे फलेरिया हो चुका है, वे एमएमडीपी किट के लगातार उपयोग से रोका जा सकता है। साथ ही कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाकर सरकार की पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि फलेरिया से बचाव हेतु जब घर-घर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । आदर्श मिथिला पार्टी के कोर कमेटी की विशेष बैठक हरपुर एलौथ स्थित प्रेम जीत झा के आवास पर पार्टी के अध्यक्ष उमेश भारती की अध्यक्षता में तथा अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद सह आदर्श मिथिला पार्टी के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुई। जिसमें पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में मिथिला क्षेत्र में चुनाव लडने और मजबूत चुनौती पेश करने का निर्णय लिया गया।  इस क्रम में ग्यारह चुनाव क्षेत्र से संभावित उम्मीदवारों की घोषणा भी की गई। जिसमें मधुबनी जिले के खजौली से रत्नेश्वर झा, हरलाखी से गौड़ी शरण झा, समस्तीपुर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। चुनाव की आहट पाते ही क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर लोगों का दर्द छलकने लगा है। लोग समस्याओं को लेकर मुखर होने लगे हैं। इसी कड़ी में पूसा प्रखंड स्थित खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन से पूरब की ओर मिथिलांचल को वैशाली व पटना से जोड़ने वाले पूसा-ताजपुर-महुआ-पटना पथ पर अवस्थित समपार संख्या 66 एसपीएल के अक्सर बंद रहने का दर्द छलक उठा है। यह एक बड़ी और पुरानी समस्या है, जिससे क्षेत्र के लोग वर्षों से त्रस्त हैं। यह फाटक हर दसवें पंद्रहवें मिनट पर 15 से 20 मिनट, कभी कभी 30-30 मिनट तक…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। दुनिया के सभी क्षेत्रों में आये दिन नये शोध हो रहे हैं, शिक्षा जगत भी इससे अछूता नहीं है। नवाचार के माध्यम से शिक्षा जगत में भी नित नवीन प्रयोग हो रहे हैं जिसके सुखद परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं। इसलिए गुणवत्तापूर्ण सर्वांगीन शिक्षा केलिए शिक्षक को भी नये प्रयोगों की अद्यतन जानकारी रखनी चाहिए। सोशल मीडिया और मोबाइल के इस दौर में शिक्षक को अभिभावक और बच्चों से एक कदम आगे रहने की आवश्यकता है, जो बेशक एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। शहर के धर्मपुर स्थित केशवचन्द ज्ञान निकेतन में आयोजित नई शिक्षा नीति 2020…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पटना। प्रतिस्‍पर्धा के इस दौर में बच्‍चे मानसिक सबलता और एकाग्रता खोते जा रहे हैं। इससे बचने के लिए विद्यार्थियों को चित्रकला सीखना एक मनोरंजक और विश्वसनीय साधन सिद्ध होगा। ऐसा तभी संभव है, जब उन्हें चित्रकला की विविध शैलियों, उनकी बारीकियों व विशेषताओं से उन्हें सरल अंदाज में अवगत कराया जाए। रंग और कैनवास के दुनिया की मौन साधिका स्‍केचो कला महाविद्यालय’ की निदेशक नीतू कुमारी अपनी इसी सोच के मुताबिक इन दिनों स्‍कूल और कॉलेज के बच्‍चों को चित्रकला से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। इसी उद्देश्‍य के तहत उन्होंने चित्रकला आधारित समर कैंप…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क संजय कुमार झा। मधुबनी/रहिका। सौराठ सभावास के विगत चार दिनो में एक दर्जन से अधिक संख्या में वर एवं कन्या जोड़ों के नाम पंजी में दर्ज किया गया है। पंजीकारों ने बताया कि आगामी विवाह लगन तिथि पर शुभ मुहूर्त में पंजी में दर्ज वर एवं कन्या जोड़े परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। पंजीकारों ने बताया कि जून माह में दो ही विवाह लगन तिथि पंचांग में दिया गया है। इसलिए समय कम होने के कारण कई लोग आगामी नवंबर माह के लग्न में विवाह कार्यक्रम आयोजित कर सकते है। इसलिए भी पंजीकारों का काम सालोंभर चलता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। संजय कुमार झा। मधुबनी/रहिका। मैथिल ब्राह्मणो का सुप्रसिद्ध सौराठ सभा की शुरुआत हो गयी है। 28 मई से 06 जून तक चलने वाली यह सौराठ सभा या फिर कहें मैथिल ब्राह्मणों का एकलौता ऑफ लाइन मेट्रोमोनियल साइट, आज अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है। भौतिकता वादी इस युग में आज भले ही विवाह विभिन्न बेबसाइटों के माध्यम से हो रहे हैं। परन्तु सन् 1310 ईस्वी में जब इंटरनेट, सोशल मीडिया और मेट्रोमोनियल साइट नहीं थे, ऐसे में बेबसाइट की जगह पुरे मिथलांचल में 14 जगहों पर मैथिल ब्राह्मणों के द्वारा सभा लगाया जाता था।इस सभा को…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर के लिए यह वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। विद्यालय के चार प्रतिभाशाली छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उक्त जानकारी देते हुए डीपीएस ताजपुर के निदेशक हाजी मसूद हसन ने बताया कि एएमयू द्वारा आयोजित कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा में स्कूल से आवेदन करने वाले सभी चार छात्र निशांत कुमार, असद फिरोज, मुख़्तार हमद एवं फ़हीम असकार चयनित हुए हैं। वहीं एलएलबी प्रवेश परीक्षा में जैनब साकिर ने विशेष स्थान प्राप्त किया है।  इतना…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने जिले के पूसा प्रखंड अंतर्गत ओईनी स्थित ठाकुरबाड़ी के मंदिर निर्माण पर लगाई गई रोक हटा लिया है। उक्त निर्णय के साथ ही मंदिर निर्माण तथा वर्षों से पुलिस अभिरक्षा में घर वापसी की प्रतीक्षा कर रहे ठाकुर जी व रामलला की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उक्त जानकारी देते हुए ठाकुरबाड़ी के नव मनोनित महंथ नरसिंह दास ने बताया कि शीघ्र ही एक आम सभा का आयोजन कर मंदिर निर्माण एवं ठाकुर जी सहित सभी देवी देवताओं की मूर्तियों को पुनर्स्थापित करने पर कार्य योजना…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शहर के मुक्तापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप चौथे और अंतिम दिन तैराकी, अभिनय, संगीत, नृत्य जैसी गतिविधियों के अलावा कला-शिल्प प्रदर्शनी और पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। जिसमें चार दिवसीय कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस क्रम में हसिबा, जोशिका, शनाया, चिराग, नीरव, अभय, प्रज्ञा, आलिना, अक्षत, निहारिका, पंखुड़ी, आदिती, नव्या डिसूजा, को उनके अद्‌भुत प्रदर्शन के लिए निदेशक इश्तेयाक अनवर एवं उपनिदेशक शाजिया रखशिन्दा ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस…

Read More