
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ताजपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताजपुर के लिए यह वर्ष उपलब्धियों से भरा रहा है। विद्यालय के चार प्रतिभाशाली छात्रों ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
उक्त जानकारी देते हुए डीपीएस ताजपुर के निदेशक हाजी मसूद हसन ने बताया कि एएमयू द्वारा आयोजित कक्षा 11वीं प्रवेश परीक्षा में स्कूल से आवेदन करने वाले सभी चार छात्र निशांत कुमार, असद फिरोज, मुख़्तार हमद एवं फ़हीम असकार चयनित हुए हैं। वहीं एलएलबी प्रवेश परीक्षा में जैनब साकिर ने विशेष स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं हमारे छात्रों ने सीबीएसई मैट्रिक परीक्षा (कक्षा 10वीं) में भी 90% से 96% तक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। बच्चों की इस तिहरी सफलता ने हमारी शैक्षणिक गुणवत्ता और उत्कृष्टता राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया है।
विद्यालय के निदेशक हाजी मसूद हसन ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि, सभी विद्यालय के नीट एवं आईआईटी फाउंडेशन क्लास के छात्र रहे हैं। यह विशेष कक्षा विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करती है।
उन्होंने बताया कि फ़ाउंडेशन क्लास न सिर्फ़ अकादमिक मजबूती देती है, बल्कि छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती है। इन विद्यार्थियों की सफलता हमारे संकल्प का परिणाम है जिसमें ताजपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र से भी देश के लिए वैज्ञानिक, डॉक्टर और वकील तैयार करने का सपना देखा है। श्री मसूद ने कहा कि प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक और सभी छात्र सहित समस्त विद्यालय परिवार इस सफलता पर अत्यंत गर्वित हैं।