
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। शहर के मुक्तापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय समर कैंप चौथे और अंतिम दिन तैराकी, अभिनय, संगीत, नृत्य जैसी गतिविधियों के अलावा कला-शिल्प प्रदर्शनी और पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह के साथ संपन्न हो गया। जिसमें चार दिवसीय कैंप के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस क्रम में हसिबा, जोशिका, शनाया, चिराग, नीरव, अभय, प्रज्ञा, आलिना, अक्षत, निहारिका, पंखुड़ी, आदिती, नव्या डिसूजा, को उनके अद्भुत प्रदर्शन के लिए निदेशक इश्तेयाक अनवर एवं उपनिदेशक शाजिया रखशिन्दा ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस कैंप के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्य प्रभारी उपप्राचार्या डॉली कुमारी दास, ज्योति कुमारी, अमृता कुमारी, एवं निखत ज़ेबा ने अपने कर्तव्यो का बखूबी निर्वाहन किया।
कार्यकर्म के अंत में विद्यालय के प्राचार्य जी0एन0 झा ने कैंप के सफल संचालन में शामिल सभी लोगो को धन्यवाद दिया। साथ ही इसे खास और यादगार बनाने के लिए शिक्षकों की सराहना की। नियमित व निश्चित पाठ्यचर्या से उत्पन्न बोरियत से बच्चों को उबारने केलिए दैनिक पाठ्यचर्या में खेल-कूद आदि मनोरंजन को शामिल किया जाता है। समर कैंप इसी कार्यक्रम का एक हिस्सा है जिससे बच्चे व शिक्षक मानसिक रुप से तरो-ताजा महसूस करते हैं।
यह समर कैंप निश्चित रूप से बच्चों के लिए सीखने और मनोरंजन का एक अदभुत अनुभव रहा होगा। विद्यालय के निदेशक इश्तेयाक अनवर एवं प्रबंध निदेशक मो० राशिद ने सभी को शुभकामनाएँ दी।