
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
सरायरंजन। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कमाल का कैंप (समर कैंप प्रशिक्षण शिविर) का आयोजन किया गया। जिसमें कमाल का कैंप द्वारा कुल 53 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया गया। ये स्वयं सेवक गर्मी छुट्टियों में पांचवीं व छठी कक्षा के वैसे बच्चे जिनका बौद्धिक व शैक्षिक स्तर कमजोर है उनको “कमाल का कैंप” में भाषा और गणित का अभ्यास करायेंगे। ताकि वे पढ़ाई-लिखाई से वंचित न हो सके और नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण करते रहे।
साथ ही कक्षा 4 से कक्षा 7 तक के वैसे बच्चे जो गणित में कमजोर है और साधारण हासिल वाला जोड़, घटाव और साधारण गुणा, भाग नहीं कर पाते हैं वैसे बच्चे को चयनित कर समर कैंप में शामिल कर उनको खेल खेल में गणित सीखायेंगे। इस दौरान समय-समय पर गणित शिक्षा के स्तर को जांच करेंगे।
इस अवसर पर कमाल का कैंप के प्रशिक्षक प्रथम संस्था के हेमंत कुमार ने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट वीणा कुमारी नें किया तथा संचालन सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट दिनेश प्रसाद चौरसिया ने किया।
प्रशिक्षण में रानी कुमारी, नेहा कुमारी, संगम कुमारी, प्रिंस कुमार, अभय कुमार, अविनाश कुमार, राजकुमार पासवान, अनुष्का कुमारी, आशिष कुमार, मुकुल कुमार शर्मा, दीप्ति कुमारी, स्मृति कुमारी, माजदा खातुन, रंजू कुमारी, रीता कुमारी, ललिता कुमारी, वीभा कुमारी, प्रवीण कुमार समेत 53 स्वयंसेवकों नें भागीदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने गर्मी की छुट्टी के अवसर पर 2 जून से 25 जून, 2025 तक कमाल का कैंप चलाने का संकल्प लिया।