
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
बिथान। बीआरसी सभागार में समर कैंप 2025 के सफल संचालन हेतु बीईओ मनोज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सभी शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने गणित में कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनकेलिये प्रतिदिन डेढ़ घंटे समर कैंप चलाने का निर्देश दिया।
केआरपी देव कुमार ने कार्यशाला का प्रारंभ कमाल गणितीय समर कैंप मैन्युअल से किया। जिसमें उन्होंने समर कैंप के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए समर कैंप से संबंधित असर 2024 मूल्यांकन पत्र की जांच प्रक्रिया से अवगत कराया।
इस क्रम में समर कैंप के मैन्युअल, पठन-पाठन की समय सारणी, लक्षित बच्चों का चिन्हीकरण प्रक्रिया एवं समर कैंप से संबंधित आंकड़ा संग्रह पर विस्तृत रूप से चर्चा किया। इस दौरान केआरपी श्री कुमार ने कहा कि समर कैंप का संचालन 2 जून से 25 जून 2025 तक किया जाएगा। समर कैंप में प्रतिदिन शैक्षणिक वार्मअप, गणित खेल एवं गणित संबंधित बातचीत, गणित की कहानी संबंधित गतिविधि, शिक्षा सेवकों एवं तालीमी मरकजों द्वारा कैंप के माध्यम से बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।
मौके पर शिक्षा सेवक रमेश कुमार, बलराम रजक, मनटुन चौधरी, मो. शकिल आजाद, अफरोज रहमान, क्षमतालय फाउंडेशन के दीपक कुमार आदि मौजूद थे।