
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। भाजपा समस्तीपुर विधानसभा के समस्तीपुर ग्रामीण पूर्वी मंडल का प्रथम कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा के अध्यक्षता में लक्खी चौक केवस निजामत में आयोजित की गई।
सर्व प्रथम भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह एवं राकेश कुमार राज के साथ अन्य नेताओं द्वारा माल्यार्पण कर बैठक शुभारंभ किया गया। तदुपरांत मंचासीन नेताओं के साथ सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र व फूल माला से अभिनंदन किया गया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने पाकिस्तान पोषित आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा आपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए आभार व्यक्त किया गया वहीं भारतीय सेना को अपने शौर्य पराक्रम से दुनिया में भारत परचम लहराने हेतु कृतज्ञता व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने केंद्र सरकार पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश में सीएम नीतीश कुमार के लोक कल्याणकारी विकास योजनाओं का लाभ बूथ स्तर पर घर घर पहूंचाने और समस्तीपुर विधानसभा में एनडीए का विधायक बनाने लिए कृत संकल्पित होने का आह्वान किया। वहीं, भाजपा नेता राकेश कुमार राज मंडल स्तर पर अपने बूथ को मजबूत बनाकर अगामी 25 विधानसभा चुनाव एनडीए को अपने बूथ विजय दिलाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया।
बैठक को भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह, राकेश कुमार राज, उमेश कुशवाहा, अभय कुमार गुड्डू, कौशल किशोर ठाकुर, उमाशंकर यादव, उमेश कुमार कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, गणेश गिरी, सुनील यादव, अरुण राय, मनोज पोद्दार, पवन मिश्रा, अरुण दास, भरत ठाकुर, पवन राम, रामबालक राय सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। बैठक के उपरांत दुर्गा स्थान से लकखी चौक तक भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया।