
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा सुदृढ करने हेतु वाराणसी मंडल के गाजीपुर घाट खंड पर स्थित पुल संख्या 71बी के मरम्मत कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियां का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्ततन एवं नियंत्रण किया जायेगा। जनसंपर्क पदाधिकारी रेल मंडल वाराणसी अशोक कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि, इस क्रम में :-
1) बलिया एवं प्रयागराज रामबाग से 27 मई 2025 को चलने वाली 55131 / 55132 बलिया – प्रयागराज रामबाग-बलिया सवारी गाड़ी, एवं वाराणसी सिटी एंव छपरा से 27 मई 2025 को चलने वाली 55140/55139 वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।
2) सूरत से 26 मई 2025 को चलने वाली 09065 सूरत-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार – मऊ-बलिया के रास्ते, तथा लखनऊ जं0 से 26 मई 2025 को चलने वाली 15054 लखनऊ जं0-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार – मऊ-बलिया के रास्ते चलायी जायगी।
3) छपरा से 27 मई 2025 को चलने वाली 15159 छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस एवं नई दिल्ली से 27 मई 2025 को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जायगी।