
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए, खानपुर प्रखंड अंतर्गत भोरे जयराम गाँव में “शिफा मेडिकल स्टोर” और “शाहपुर एजुकेशन लाइब्रेरी” का भव्य समारोह पूर्वक उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, मथुरापुर समस्तीपुर के निदेशक मो अबू तनवीर एवं वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं समाजसेवी देवेन्द्र नारायण झा उपस्थित रहे। अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दोनों संस्थाओं का उद्घाटन किया।
जनता को संबोधित करते हुए मो० अबू तनवीर ने शिक्षा और स्वास्थ्य की अहमियत पर बल दिया और कहा कि गांवों का विकास तभी संभव है जब यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएँ — दवा और किताब — समय पर और सहज रूप से मिलें। शिफा मेडिकल स्टोर और शाहपुर एजुकेशन लाइब्रेरी इस दिशा में एक अनुकरणीय पहल है।
इस अवसर पर देवेन्द्र नारायण झा ने कहा आज का दिन हमारे गांव के लिए ऐतिहासिक है। यह प्रयास न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए उपयोगी है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांववासियों, छात्र-छात्राओं, युवाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्था के संचालक सरफराज़ आलम, निदेशक इम्तियाज़ आलम, सैयद शाहबाज़ रज़ा, मो मोहिउद्दीन, मो ग़यासुद्दीन, शाहनवाज़, धर्मेंद्र कुमार, रमाकांत झा, अमित कुमार, डॉ० आरिफ रज़ा, अब्दुल कयूम, प्रदीप साहनी आदि मौजूद थें।