
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में सहगल फाउंडेशन के सहयोग से संचालित डिजिटल साक्षरता जोड़े गांव को दुनिया से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने करतल ध्वनि के बीच फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उक्त कोर्स के लिए चयनित छात्राओं ने स्मार्ट कक्ष को रंगोली, गुलदस्ता आदि से सजाकर उत्कृष्ट सृजनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत कर आनंददाई वातावरण का निर्माण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों ने कहा कि आज कंप्यूटर की दुनिया है जिसकी जानकारी एवं जिसमें दक्षता से हमारा जीवन उन्नत और सुखमय होता है। अतः सबों को डिजिटल साक्षरता की आवश्यकता है।
मौके पर शिक्षक अमजद हुसैन, शत्रुघन कुमार, संजीव कुमार झा, कैलाश राम, विनय सिंह, दिवाकर कुमार सिंह, विमल कुमार साह, कंचन कुमारी, शबनम कुमारी, सुधा रानी, अदिति जयसवाल, यशवंत चैधरी, उर्मिला कुमारी, रेणु कुमारी, किरण कुमारी, विभा कुमारी, मधुलिका कुमारी, अंकिता कुमारी, अनंत कुमार यादव, शिव शंकर प्रसाद, कैलाश सदा आदि ने अपने विचारों से प्रतिभागियों के मनोबल को बढ़ाया। अंत में कंप्यूटर विशेषज्ञ अनुपम कुमार राय ने विषय वस्तु को विस्तार से बताते हुए सबों के सक्रिय सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।