ओईनी न्यूज नेटवर्क। दलसिंहसराय । मंगलवार को नगर परिषद् दलसिंहसराय अन्तर्गत गोला पट्टी में पिछले दिनों तेली साहू समाज के सरदार गंज रोड स्थित किराना व्यवसायी अर्जुन साह जी के व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर हुए गोली कांड की घटना के विरोध में तेली साहू समाज की एक बैठक हुई। जिसमें तेली साहू समाज के प्रदेश के नेता नरेश साहू, मुकेश कुमार नंदन, जवाहर साह, सुरेश साह शामिल हुए। इस अवसर पर सबसे पहले उन्होंने पीड़ित किराना व्यवसायी अर्जुन साह के घर पर जाकर घटना की जानकारी ली और पीडितों का कुशल क्षेम जाना। इस घटना पर नाराजगी जताते हुए नेताओं ने…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (ऐक्टू) के बैनर तले बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर समाहरणालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के जोरदार नारेबाजी के बाद जुलूस सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आशा संघ के कल्पना कुमारी ने किया। सभा को कल्पना सिन्हा, पूनम कुमारी, अर्चना झा ने संबोधित किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए स्कीम वर्कस के प्रभारी नेता महेश कुमार ने कहा कि आशा को नियमित करने 26 हजार रूपए वेतन देने आदि मांगों को लेकर संघ वर्षों से संघर्षरत है। दूसरे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मौजूदा हालात में सुहाने मौसम का दौर बरकरार रहने की संभावना है। अधिकांश जिलों हल्की वर्षा तो कुछ जिलों में मध्यम वर्षा का अनुमान है। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 25 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में वर्तमान मौसमीय परिस्तिथियाँ के कारण अभी वर्षा की संभावना बनी रहेगी। जिसके चलते अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है तथा कुछ जिलों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में सहगल फाउंडेशन के सहयोग से संचालित डिजिटल साक्षरता जोड़े गांव को दुनिया से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने करतल ध्वनि के बीच फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उक्त कोर्स के लिए चयनित छात्राओं ने स्मार्ट कक्ष को रंगोली, गुलदस्ता आदि से सजाकर उत्कृष्ट सृजनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत कर आनंददाई वातावरण का निर्माण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाध्यापक और अन्य शिक्षकों ने कहा कि आज कंप्यूटर की दुनिया है जिसकी जानकारी एवं जिसमें दक्षता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । अगले पांच दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए तैयार मक्के के फसल की कटनी, दौनी तथा दानो को सुखाने के कार्य में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सब्जी आदि फसलो पर कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ रहने पर ही करें। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक सह ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डाॅ सत्तार ने मौसम पुर्वानुमान के मद्देनजर किसान भाईयों केलिए सलाह व सुझाव जारी करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने मौसम को देखते हुए जारी अपने सुझाव में बताया है कि किसान भाई लम्बी अवधि वाले…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/बिथान । मिथिलांचल की हृदय स्थली समस्तीपुर जिला अन्तगर्त बिथान प्रखंड के जगमोहरा स्थित करेह, कमला व कोशी त्रिवेणी संगम तट जगमोहरा में भव्य और दिव्य हरित मिथिला महाकुंभ अंतिम शाही स्नान के साथ संपन्न हो गया। 10 मई से 20 मई तक आयोजित इस ग्यारह दिवसीय महाकुम्भ में पहला शाही स्नान 12 मई को धूमधाम से संपन्न हो गया। इस अवधि में पूरे क्षेत्र में हर्ष, उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान स्नान करने वाले श्रद्धालूओं एवं संतों को हरित मिथिला महाकुंभ का प्रतीक चिह्न पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया। मिथिला महाकुंभ सेवा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। सोमवार क़ो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के महिला प्रदेश अध्यक्ष इं. स्मृति कुमुद ने जिला अतिथिगृह मे प्रेस कॉन्फ्रेंस क़ो सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार के संकल्प क़ो पूरा करके ही दम लेंगे। श्रीमती कुमूद ने कहा कि भारत मे 2026 मे परिसिमन होना है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 82 देश मे हर जनगणना के बाद परिसिमन आयोग का गठन कर लोकसभा सीटों का फ़िर से निर्धारण करने तथा अनुच्छेद 170 राज्यों मे विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा और संख्या तय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के ज़िला अध्यक्षों/सचिवों की एक आवश्यक बैठक ज़िला कांग्रेस कमिटी समस्तीपुर के कार्यालय में सपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राजद की जिला अध्यक्ष रोमा भारती ने किया। बैठक में इंडिया गठबंधन के ज़िला समन्वय समिति के गठन पर विचार किया गया तथा यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक दल से समन्वय समिति में दो दो सदस्यों को शामिल किया जाए। इसमें राजद की ओर से रोमा भारती, राजेश्वर महतो एवं विपिन साहनी, कांग्रेस से मो० अबू तमीम एवं राम कलेवर प्रसाद सिंह, भाकपा से सुरेंद्र कुमार एवं गजेंद्र प्रसाद चौधरी,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी। स्थानीय +2 सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा समस्तीपुर में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गाइड कैप्टन सुश्री अमृता कुमारी के द्वारा पर्यावरण के जागरुकता के लिए” मैं पर्यावरण हूं” शीर्षक कार्यक्रम के दौरान शरीर पर टहनियां व पत्ते सजाये वृक्ष वेशधारी बच्चों ने पर्यावरण के सुरक्षा और संरक्षण के लिए शपथ दिलवाया। इसी क्रम में उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए तत्संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। इस दौरान गाइड कैप्टन अमृता कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। दलसिंहसराय। उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा केलिए प्रतिबद्ध व संकल्पित है बीएसआई। सन 2016 में स्थापित भारत मानक ब्यूरो (बीएसआई) 1946 में स्थापित भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) का ही परिमार्जित स्वरूप है। बीएसआई पटना से पधारे अधिकारी राकेश रंजन ने छत्रधारी इंटर स्कूल में छात्रों व शिक्षकों को भारत मानक ब्यूरों के बारे में जानकारी देते हुए उक्त बातें कही। अवसर था पिछले दिनों छत्रधारी इंटर विद्यालय दलसिंहसराय में भारत मानक ब्यूरो के तत्वावधान में स्टैंडर क्लब द्वारा आयोजित छात्रों के बीच मानक लेखन सह क्वीज प्रतियोगता का। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आईएसआई सिर्फ उत्पादों…