ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस को एक बडी सफलता मिली जब अपहरण मामले का कुख्यात इनामी अपराधी राजा सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सदर अंचल ने संवाददाताओं को बताया कि विगत 3 अप्रैल की शाम राजा सहनी ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित बासुदेवपुर निवासी सुधीर झा के नाबालिग पुत्र को पिस्तौल का भय दिखाकर अपहरण कर लिया था। जिससे संबंधित कल्याणपुर थाना मे मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुये महज 24 घण्टे के अन्दर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया था। तदुपरांत…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने राज्य के प्रतिभावान कलाकारों को सशक्त बनाने, उनकी कला को विश्व व्यापी पहचान दिलाने एवं उनके प्रतिभा को नई दिशा देने के लिए एक अभिनव पहल करते हुए बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल का निर्माण किया है। जिसका औपचारिक लोकार्पण 15 अप्रैल को विभागीय मंत्री द्वारा किया जा चुका है। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस डिजिटल पोर्टल का उद्देश्य राज्य भर के कला के विविध विधाओं से जुड़े कलाकारों को एक साझा एवं वैश्विक मंच प्रदान करना है। जहां…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। मुजफ्फरपुर। भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की गई जवाबी कार्रवाई को लेकर देशभर में हर्ष व उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज सिद्दीकी के नेतृत्व में दर्जनों मुसलमानों ने मिठाइयाँ बाँटकर व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस अवसर पर मुजफ्फरपुर पधारे हाजी मोहम्मद सिद्दीकी ने कहा, हम भारतीय सेना और केंद्र सरकार को धन्यवाद देते है और मांग करते है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर जल्द से जल्द भारत का तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने आगे कहा,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । विद्यापति कालेज विद्यापति नगर के प्रभारी प्राचार्य प्रो अनुज कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। इस निधन पर शोक व्यक्त करते हुए वित्त सम्पोषित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी कल्याण महासंघ पटना के प्रदेश अध्यक्ष प्रो गणेश प्रसाद सिंह के हवाले से प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता प्रो. प्रवीण कुमार झा प्रेम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो मोहन सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक, योग्य प्रशासक तथा संघ के समर्पित सिपाही थे। इनके निधन से हमने एक जुझारु साथी व शिक्षाविद खोया है। महाविद्यालय परिवार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम से पिछले दिनों पहलगाम में पाकिस्तान पोषित आतंकी द्वारा 26 निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लेते हुए घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को सफलता पूर्वक ध्वस्त कर दिया गया। आपरेशन सिंदूर के तहत करीब 25 मिनट तक चले जल, थल और हवाई सेना के संयुक्त अभियान में मिसाईल स्ट्राईक द्वारा सौ से अधिक आतंकियों को जमींदोज कर दिया गया। पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए भाजपा समस्तीपुर ने पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता जताते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही भारतीय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मंथन सभागार में ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन की बैठक मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन के मंडल अध्यक्ष के संबोधन के साथ हुई जिसमें मंडल मंत्री महेश कुमार द्वारा 22 मद पर चर्चा किया गया। मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी, सीनियर डीईएन कॉर्डिनेशन, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर, वरिष्ठ मंडल इलेक्ट्रिक इंजिनियर (ओपी) एवं अन्य उपस्थित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । आज जमीन से लेकर आकाश तक जीविका दीदियां एवं उनकी बेटियां अपना नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विकास की कोई भी बात बिना महिला के अधूरी है। बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने बुधबार को उजियारपुर प्रखंड के रायपुर पंचयात के संजीवनी महिला ग्राम संघठन में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए दर्जनों योजनाओं को शुरू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/मोरवा। मंगलवार क़ो मोरवा विधानसभा अंतर्गत मोरवा उत्तरी पंचायत के लसकारा वार्ड एक मे राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बैनर तले मराठा वंश के शासक शाहू जी महाराज की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद के अध्यक्षता मे मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तदुपरांत समारोह क़ो सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री निषाद ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कुशल एवं योग्य शासक थे। उन्होंने गरीबों, वंचितों तथा शोषित वर्गों के लिए आरक्षण क़ो जन्म दिया तथा समाज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/उजियारपुर। मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक प्रो पी के झा प्रेम ने अपने आवास पवनांगण में आदि शक्ति माता जानकी जन्मोत्सव के शुभ अवसर मां जानकी के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा विधिवत् पूजा अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर अपने संदेश में प्रो प्रेम ने कहा कि माता जानकी हमारे सनातन संस्कृति के शक्ति के आधार हैं। माता जानकी त्याग, धैर्य और संयम की आधार हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि वो हमारे मिथिला की बेटी रहीं हैं। उनके संस्कार, संयम और त्याग से ही हम सुसंस्कृत हैं। उन्होंने कहा कि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । मंगलवार को थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआडी में मोहम्मदपुर कोआडी निवासी अनिल सहनी के 6 वर्षीय पुत्र के शव दफनाने को लेकर दो समुदायों में जमकर बवाल हुआ। बवाल किसी बडी घटना में तब्दील होता इसके पुर्व ही पंसस प्रतिनिधि सह जदयू नेता पप्पू सिंह कुशवाहा की तत्परता से अंचलाधिकारी पल्लवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रविश कुमार रवि, थानाध्यक्ष ओईनी आनंद शंकर गौरव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और हालात को संभाला। इस क्रम में स्थानीय मुखिया संजीव कुमार सिंह एवं बुद्धिजीवियों की मदद से लेागों को समझा कर मामले को शांत कराया। इस…