
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर (एसएनबी)। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने मानव सेवा व जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए एक बार एक बेटी की शादी का बीड़ा उठाने के साथ, विभिन्न हादसों में मरने वाले मृतक के परिवार वालों को 06 माह का राशन उपलब्ध कराया।
इस दौरान भाई राजू सहनी ने रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली गांव निवासी, मृतक विशुनी सहनी एवं दलसिंहसराय प्रखंड के मोख्तियारपुर सलखन्नी गांव के सड़क हादसे में मरने वाले रामचंदर पासवान के परिजनों से मुलाकात किया तथा उन्हें भी 06 माह का राशन आदि सामान उपलब्ध कराया। साथ ही भविष्य में भी पिड़ित परिवार की सहायता करते रहने का वचन दिया।
तत्पश्चात वह उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी गांव के वार्ड संख्या 01 स्थित महादलित मुहल्ला में पहुंचे। जहां उन्होंने रामप्रवेश सदा की बच्ची की शादी में आ रहे आर्थिक बाधा को दूर कर शादी संपन्न कराने में बडी भूमिका निभाई।
लाभुक रामप्रवेश सदा ने बताया कि पैसे के अभाव के कारण बेटी की शादी में समस्या उत्पन्न हो गयी थी। जिसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे भाई राजू सहनी ने आर्थिक सहायता तो की ही साथ ही, शादी के चुनरी से लेकर बारातियों के खाने पीने तक का सामान उपलब्ध करा दिया।
इतना ही नहीं श्री सहनी ने मानवता की मिशाल पेश करते हुए, कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र से भटक कर उजियारपुर पहुंचे धीरज नामक युवक के परिजन से संपर्क स्थापित कर उजियारपुर थाना के सहयोग से उसे उसके गांव तक पहुंचा दिया।
इस संबंध में चंदौली गांव निवासी पुर्व मुखिया उमेश सहनी एवं दलसिंहसराय प्रखंड के पांड़ गांव के मुखिया प्रमोद कुमार ने कहा कि भाई राजू मानवता की मिसाल हैं। इन्होंने यह साबित कर दिया कि, आज भी गरीबों की आवाज, गरीबों का बेटा व गरीबों का रहनुमा बनने वाला राजू सहनी जैसा बेटा अभी इस दुनियां में है, जो ईंसानियत को जिंदा रखे हुए है।
मुखिया द्वय ने कहा कि अगर समस्तीपुर जिला में युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी जैसा पांच बेटा और सामने आ जाए तो कोई भी व्यक्ति गरीब नही रहेगा, और वह अपने आपको कभी अकेला महसूस नही करेगा।
इस संबंध में भाई राजू सहनी ने कहा कि मानवता की सेवा उन्हें विरासत में मिला है। सेवा भावना उनके खून में है। मेरी इच्छा सिर्फ ये है कि गरीबी के जिन हालातों व मुश्किलों को मैने झेला है उसका सामना किसी और को नहीं करना पडे। मै तो सिर्फ अपना मानवीय धर्म निभा रहा हूं।
मौके पर घुरण सहनी, भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, बटोरन सहनी, सुखलाल साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, संजीत सदा, रामवृक्ष सदा, रामप्रवेश सदा, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, शंकर सदा, प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद पासवान, सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे।