
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी। स्थानीय +2 सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी पूसा समस्तीपुर में भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गाइड कैप्टन सुश्री अमृता कुमारी के द्वारा पर्यावरण के जागरुकता के लिए” मैं पर्यावरण हूं” शीर्षक कार्यक्रम के दौरान शरीर पर टहनियां व पत्ते सजाये वृक्ष वेशधारी बच्चों ने पर्यावरण के सुरक्षा और संरक्षण के लिए शपथ दिलवाया। इसी क्रम में उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए तत्संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस दौरान गाइड कैप्टन अमृता कुमारी के नेतृत्व में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान सुश्री अमृता ने पर्यावरण से संरक्षण के गुर बच्चों को सिखलाया और कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है।
वहीं विज्ञान शिक्षक अभय कुमार ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, औचित्य एवं महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने के कारण ही मौसम में अप्रत्याशित, अनियमित असमय परिवर्तन होने लगा है। जिससे से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी के शिक्षक राहुल कुमार ने छात्रों से अपील किया कि पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षारोपण व संरक्षण महत्वपूर्ण एवं एक मात्र विकल्प है। इसलिए हम सभी प्रत्येक खास दिन, और खास अवसर या पल को यादगार बनाने केलिए पेड़ लगायें और उनका संरक्षण करें।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक माधव चंद्र, स्काउट मास्टर मनोज कुमार, शिक्षक जयकृष्ण कुमार, पंकज कुमार झा,धीरज कुमार, कपूरी कुमार, सुधीर कुमार,मो रफी, शिक्षिका श्वेता कुमारी, अमिता बर्धन कंचन कुमारी, छवि प्रकाश सहीत सभी शिक्षक शिक्षिका मौजूद रहे।