
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। सोमवार क़ो राष्ट्रीय लोक मोर्चा के महिला प्रदेश अध्यक्ष इं. स्मृति कुमुद ने जिला अतिथिगृह मे प्रेस कॉन्फ्रेंस क़ो सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार के संकल्प क़ो पूरा करके ही दम लेंगे।
श्रीमती कुमूद ने कहा कि भारत मे 2026 मे परिसिमन होना है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद 82 देश मे हर जनगणना के बाद परिसिमन आयोग का गठन कर लोकसभा सीटों का फ़िर से निर्धारण करने तथा अनुच्छेद 170 राज्यों मे विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमा और संख्या तय करने का अधिकार देता है। देश मे अब तक सिर्फ तीन बार 1951, 1961, तथ 1971 की जनसंख्या के आधार पर परिसिमन कर लोकसभा की सीटों क़ो निर्धारित किया गया है। जिसमें सीटों की संख्या क़ो क्रमशः 494, 522 और 543 किया गया।
हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि यह संविधान की मूल भावना एक व्यक्ति, एक वोट एक मूल्य के साथ छालावा है। मौजूदा आबादी के आधार पर परिसिमन नही होने के कारण हम पिछले पचास वर्षो से अपने इस अधिकार से वंचित है। जहाँ तक आबादी क़ो नियंत्रित करने का सवाल है तो दक्षिण राज्यों मे पहले से ही शिक्षा सहित विभिन्न मानव विकास सूचकांक मे जल्दी बेहतर पाने का मौका मिला।
शिक्षा सामाजिक परिवर्तन का एक बहुत बड़ा माध्यम है। शिक्षित होकर ही सामाजिक तौर पर पिछड़े और गरीब लोग आगे बढ़ रहे है। इन्हीं मांगो को लेकर आगामी 8 जून क़ो क्लब मैदान कंपनी बाग मुजफ्फरपुर मे संवैधानिक अधिकार, परिसिमन सुधार महरैली आयोजित है। श्रीमती कुमुद ने कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में शामिल होकर रैली क़ो सफल बनाने की अपील की।
मौक़े पर जिलाध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, प्रदेश महासचिव रामकरण चौधरी, प्रदेश महासचिव देवनारायण सिंह, जिलासचिव देवशंकर राय, युवा जिलाध्यक्ष देवव्रत कुशवाहा,जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ दिलीप कुमार चौधरी, मो बशीर, अरविन्द वर्मा, सोनू सहनी, मिथुन पासवान, रामानंद सिंहसहित सभी मौजूद लोगों ने भी प्रेस क़ो सम्बोधित कर महरैली क़ो सफल बनाने हेतु जोर सोर तैयारी करने का आग्रह किया।