
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। पहलगांम में आतंकी हमला पर मिथिलांचल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा आतंकी को मिट्टी में मिलाने के घोषणा पर आपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों के साथ ही पाकिस्तान के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ठिकानों को नेस्तनाबूद कर एक कडा संदेश विश्व को दिया गया। पाकिस्तान द्वारा भारत पर किये सभी हमलों को विफल कर भारत के सैनिकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से दुनिया में भारत का मान बढ़ाया। भारतीय सैनिकों के शौर्य व पराक्रम के उपलक्ष्य में भाजपा समस्तीपुर द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया।
तिरंगा यात्रा डॉ भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल समस्तीपुर से निकलकर कर्पूरी स्थल गांधी स्मारक स्टेशन चौक, होते हुए कारगिल शहीद स्थल होते हुए मगरदही घाट समस्तीपुर सरदार वीर भगत सिंह स्मारक स्थल पर जाकर सम्पन हुआ। जिसमें दो सौ फीट का तिरंगा के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़क हिस्सा लिया। इस दौरान वे भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से दुनिया में भारत का परचम लहराया है इसके लिए मोदी जी का आभार व्यक्त करते हुए भारतीय सेना के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया।
वहीं कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और पाकिस्तान के सामरिक दृष्टि से प्रमुख ठिकानों को जमींदोज कर दिए इसके खुशी में उनके अभिनंदन में तिरंगा यात्रा निकाला गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने संयुक्त रूप से किया। संचालन कार्यक्रम प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में एमएलसी डाॅ तरूण कुमार, भाजपा नेता सामंत चौधरी, शशिकांत आनंद, राम सुमिरन सिंह, कांति यादव, शील कुमार राय, विमला सिंह, सत्येंद्र सिंह, जयकृष्ण झा, मनोज कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार सिंह, राकेश राज, संगम कुमार, वीरेंद्र यादव जिला महामंत्री सुनील कुमार राय, अरविंद कुशवाहा, ललन सिंह, उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, ललन सिंह, कुमारी मधुवाला, रामाकांत राय, विष्णुदेव कुशवाहा, श्याम पासवान, मनोरंजन मोदीन, संजय कुमार सिंह, कपिल देव चौधरी, वीणा साह जिला मंत्री दीपक मंडल,अभय कुमार गुड्डू,
माला शर्मा, गायत्री सिंह, संग्राम सिंह, सुशील चौबे, रजनीश ईश्वर, राम प्रवेश राय, कमलकांत राय, कृष्ण गोपाल शर्मा, संजीव सिंह, जयप्रकाश राय, मुकेश कुमार, हेमंत मिश्र, मुकेश कुमार, दीपक सहनी, राकेश चौधरी एवं अन्य लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल रहे।