
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। बुधवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अगामी मानसून 2025 के मद्देनजर समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें नगर आयुक्त केडी प्रौज्ज्वल ने विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया के आलोक में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान नगर आयुक्त ने गत वर्ष में हुए जल जमाव से प्रभावी नियंत्रण के संबंध में जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर अवगत कराया। इस क्रम में श्री प्रौज्ज्वल ने बताया कि नगर निगम, समस्तीपुर में कुल 15 बड़े नाले एवं कुल 291 छोटे नालो की उड़ाही करा ली गई है। शेष बचे नालो की उड़ाही टीन बनाकर कराई जा रही है साथ ही विधिवत पययेक्षण मी कराया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के द्वारा पूर्व मध्य रेल से आये पदाधिकारी को मुख्य रूप से सोनेलाल ढाला के पास के कल्वर्ट से रोसडा रेल लाईन तक नाले की उड़ाही यथाशीघ्र कराने को कहा। साथ ही रेलवे क्षेत्र के अधीन पुल एवं पुलिया की सफाई कराने का निर्देश दिया।
साथ ही जिला पदाधिकारी, ने सभी संबंधित विभागों को नगर निगम, समस्तीपुर से आवश्यक सनन्वय स्थापित कर सभी महत्वपूर्ण कार्यों को ससनय पूरा करने का निदेश दिया साथ ही सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद/नगर पंचायत को भी विभागीय एसओपी के आलोक में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।