
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस की विशेष टीम को बड़ी सफलता मिली जिसमें, माड़वारी बाजार स्थित व्यवसायी के घर में हुए चोरी का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी किये गये आभूषण के साथ घटना में संलिप्त 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार को उक्त जानकारी देते हुए एएसपी संजय पाण्डेय ने संवाददाताओं को बताया कि 26 अप्रैल 2025 शनिवार को नगर थानान्तर्गत के खान मार्केट स्थित व्यवसायी रवि कुमार गुप्ता के मकान में अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा एवं खिड़की का ताला तोडते हुए घर में घुसकर लोहा एवं लकड़ी के अलमारी से सोना चॉदी के आभूषण एवं नगद रूपये चुरा लिये थे।
जिस संबंध में पीड़ित रवि कुमार गुप्ता, पिता इन्द्रदेव गुप्ता, सा०-माड़वारी बजार खान मार्केट थाना-नगर, जिला-समस्तीपुर के आवदेन के आधार पर नगर थाना में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया।
घटना को समस्तीपुर पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और घटना के उद्भेदन, सामानों की बरामदगी एवं संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन एवं अनुमडंल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 समस्तीपुर के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित विशेष टीम द्वारा घटना के बाद मानवीय / तकनिकी आसूचना एवं अनुसंधान के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की पहचान कर गिरफ्तारी एवं चोरी किये गये सामानों की बरामदगी हेतु छापामारी कर रही थी।
इसी क्रम में घटना में संलिप्त अभियुक्त मजहर ईमाम उर्फ तौशीफ उम्र-19 वर्ष, पिता अली ईमाम सा०-नीम गली नगरदही घाट वार्ड सं0-19 थाना-नगर जिला-समस्तीपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया तो उसने खान मार्केट स्थित रवि कुमार गुप्ता के मकान में अपने सहयोगी अपराधकर्मियों के साथ चोरी करने की बात स्वीकार किया गया है। तौशीफ के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर चोरी किये गये विभिन्न प्रकार के आभूषणों एवं नगद 05 लाख रूपया बरामद कर लिया गया है। चोरी किये गये शेष सामानों की बरामदगी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास रहा है, जिस संबंध में पता किया जा रहा हैं।
गिरफ़्तार अपराधियों की पहचान 1) मजहर ईनाम उर्फ तौशीफ उम्र-19 वर्ष, पिता-अली ईमाम सा०-नीम गली मगरदही घाट वार्ड स०-19, 2) मो० इरमान उर्फ नोनी उम्र 20 वर्ष, पे० मुजीव सा०-मिल्लत एकेडमी के पीछे, गुदरी बजार वार्ड सं0-22 3) मो० दानिश, उम्र-22 वर्ष, पे० मो० मुजीय सा०-मिल्लत एकेडमी के पीछे, गुदरी बजार वार्ड स0-22, 4)मो० नैय्यर रजा उर्फ कैययर उम्र-20 वर्ष पे० हाजी अनवार आलम सा०-माड़वारी बजार, ठाकुर वारी गली स0-22 थाना-नगर, 5) सौरम कुमार उम्र-20 वर्ष पिता-अमरेन्द्र पोद्दार सा०-पेठिया गाछी (संध्या होटल के पीछे), बहादुरपुर नाका की सामने वाली गली 6) मो० आसिफ उम्र-19 वर्ष, पिता-इशरारून हक सा०-पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड वार्ड सं0-17 7) नुरजहों खातुन उम्र 45 वर्ष, पिता-मो० मुजीव सा०-मिल्लत एकेडमी के पीछे, गुदरी बजार वार्ड स०-22. सभी नगर थाना समस्तीपुर के रूप में हुई है।
छापेमारी में पुनि शिव कुमार यादव, धानाध्यक्ष नगर थाना, समस्तीपुर, पुनि शिवपूजन एवं पुनि चन्द्रकेतू तकनीकी कांषांग, समस्तीपुर, पुअनि प्रवीण कुमार, पुअनि योगेन्द्र सिंह, पुअनि निशा भारती, पुअनि इकरार फारूकी एवं सअनि अवधेश कुमार नगर थाना समस्तीपुर, पुअनि अमित कुमार, पीटीसी अखिलेश कुमार, सिपाही/805 संतोष कुमार, सिपाही/646 कुन्दन चौधरी, सिपाही/879 अमरजीत कुमार, सिपाही/877 प्रशान्त कुमार, सिपाही/100 कमल नयन, तकनीकी कोषांग, समस्तीपुर शामिल थे। श्री पाण्डेय ने बताया कि घटना के उद्भेदन हेतु गठित विशेष टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जायेगा।