
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । मंडल कारा, समस्तीपुर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग, समस्तीपुर एवं आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुरुष एवं महिला बंदी के लिए आयोजित मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण के साथ समारोह पूर्वक समापन किया गया। तीन महीने तक चले इस प्रशिक्षण में महिला एवं पुरुष बंदियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल कारा अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने किया।
मुख्य अतिथि जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पदाधिकारी समस्तीपुर जूही कुमारी ने बंदियों के द्वारा बनाये गये खूबसूरत मिथिला पेंटिंग को देख बंदियों की जम कर सराहना की और कहा कि पेंटिंग आपकी तकदीर बदल सकता है जरूरत है ईमानदार प्रयास करने की।
वहीं काराधीक्षक श्री ओझा ने बंदियों की सराहना करते हुए कहा कि यह जो आपने इतने कम समय में उपलब्धि हासिल कर ली है वह बिलकुल ही आसान व सरल नहीं है। आपका परिश्रम और लगन रंगों की भाषा में पेंटिंग के रूप में बोल रहा है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आशा सेवा संस्थान के संरक्षक केशव किशोर प्रसाद, अभिनव सिन्हा ने भाग लिया। इसी क्रम में जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पदाधिकारी जूही कुमारी एवं मंडल कारा अधीक्षक, प्रशांत कुमार ओझा द्वारा प्रशिक्षण आयोजक संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार एवं सौम्या सुमन को भी पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
सहायक अधीक्षक रवि कुमार झा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन उपाधीक्षक रामानुज कुमार ने किया