
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह – अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर समीर कुमार, के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार चंदा लाल के मार्गदर्शन में डालसा समस्तीपुर के तत्वावधान में मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के सभागार में सूचना के अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य विषय पर विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुस्कान जिला नशा मुक्ति केंद्र समस्तीपुर के कार्यक्रम समन्वयक राजकुमार राय ने की। कार्यक्रम का संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हमे मौलिक अधिकार से पहले मौलिक कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।
पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार पोद्दार ने सूचना के अधिकार का उपयोग कैसे किया जाए इस पर विस्तृत रूप से बताया साथ ही मौलिक कर्तव्यों के कानूनी पक्ष को भी विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया।आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार राय ने किया।मौके पर पी एल वी श्याम कुमार पासवान ,राहुल कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।