
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । अगामी 17. मई .2025 को दरभंगा के डीएमसीएच ऑडिटोरियम में आयोजित शहीद सूरज नारायण सिंह के 119 वें जयंती समारोह में भाग लेने का निमंत्रण देने हेतु पूर्व सांसद आनंद मोहन समस्तीपुर पधारे।
इस क्रम में समस्तीपुर जिले के विभिन्न गांव में जगह जगह बैठक का आयोजन श्री मोहन ने लोगों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
इसी दौरान ग्राम शेखोपुर के उप प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंह के अध्यक्षता में, इसके बाद ग्राम खैरी के मुखिया प्रतिनिधि पवन देव सिंह की अध्यक्षता में, तदुपरांत बलाही ग्राम में सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर अनिल सिंह एवं रमन सिंह के अध्यक्षता में उनके आवास पर हजारो ग्रामवासी के मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया।
बताते चलें कि उक्त जयंती समारोह पुर्व सांसद श्री मोहन के नेतृत्व में ही आयोजित है। मौके पर फ्रेन्डस आफॅ आनंद के प्रदेश महासचिव ठाकुर उदय शंकर, सन्टू सिंह, मृत्युन्जय झा, धीरेन्द्र कुमार झा, विश्व दीपक त्रिवेदी, ठाकुर संग्राम सिंह, सुजीत सिंह, अविनाश कुमार चंदेल, समाजसेवी संजीत पासवान, अरविंद कुमार सहित सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।