
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। वर्तमान में युद्ध की स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा लोगों को मॉक ड्रिल का अभ्यास करवाया गया। ताकि सभी नागरिक युद्ध के स्थिति में अपनी बचाव कर सकें।
इस मॉक ड्रिल अभ्यास में सायरन सुनकर कैसे सतर्क होना है, ब्लैकआउट में क्या क्या करना है एवम् किसी प्रकार की दुर्घटना में किस तरह से एक दूसरे को मदद करना है आदि की जानकारी दी गई।
इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व 12 बिहार बटालियन के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल रविन्द्र रावत एवम् एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टीनेंट डॉ राहुल मनहर ने तथा संचालन डॉ कविता रावत ने किया। अंत में प्रधानाचार्य डाॅ मीना प्रसाद ने इस मॉक ड्रिल अभ्यास के लिए कर्नल रविन्द्र रावत एवम् 12 बिहार बटालियन के सदस्यों का आभार प्रकट किया।
इस मॉक ड्रिल में सूबेदार वेद प्रकाश, हवालदार रोहित, हवालदार भीम, हवालदार सन्देश, कैडेट राज कुमार, अंकित, मेंटोस, आलोक, छोटी, नीरज, प्रिंस सहित सैकड़ों कैडेट्स ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।