
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । विद्यापति कालेज विद्यापति नगर के प्रभारी प्राचार्य प्रो अनुज कुमार सिंह उर्फ मोहन सिंह के आकस्मिक निधन की खबर से शिक्षा जगत स्तब्ध रह गया। इस निधन पर शोक व्यक्त करते हुए वित्त सम्पोषित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी कल्याण महासंघ पटना के प्रदेश अध्यक्ष प्रो गणेश प्रसाद सिंह के हवाले से प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता प्रो. प्रवीण कुमार झा प्रेम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो मोहन सिंह एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक, योग्य प्रशासक तथा संघ के समर्पित सिपाही थे। इनके निधन से हमने एक जुझारु साथी व शिक्षाविद खोया है। महाविद्यालय परिवार तथा वित सम्पोषित शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मर्माहत हैं।
विदित हो कि वर्षों से विद्यापति कालेज की मान्यता रद्द हैं, परन्तु प्रो मोहन सिंह कालेज के पुनः मान्यता दिलाने के लिए प्रतिबद्ध थे। काफी हद तक वे सफलता के करीब पहुंच भी गए थे। उनके आकस्मिक निधन से कालेज परिवार काफी निराशा में हैं।
प्रो मोहन सिंह के निधन पर महासंघ के जिला संरक्षक डॉ परमानन्द लाभ, अनुमंडल संयोजक प्रो हीरा नंद झा, कोषाध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार चैधरी, प्रो एसके चैधरी, राम नगर कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो त्रिभुवन प्रसाद वर्मा, पूर्व प्राचार्य प्रो राम बाबू रजक, डॉ राजकुमार, प्रो ओम कुमार सिंह, प्रो सत्य संघ भारद्वाज, प्रो मुख्तार सिंह, प्रो अरुण झा, प्रो परमानन्द झा, प्रो अरुण सिंह
, प्रो मणि कांत सिंह, प्रो रुद्रा नंद गिरि, प्रो अरविंद झा, प्रो गणेश महतो, मनोज गिरि, साधु शरण साह, प्रमोद पासवान, राजगीर पासवान, श्री राम सिंह, विजय गिरि, शासी निकाय के पूर्व सचिव गणेश गिरि आदि ने गहरी संवेदना जताते हुए शोक व्यक्त किया है।