
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस को एक बडी सफलता मिली जब अपहरण मामले का कुख्यात इनामी अपराधी राजा सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सदर अंचल ने संवाददाताओं को बताया कि विगत 3 अप्रैल की शाम राजा सहनी ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित बासुदेवपुर निवासी सुधीर झा के नाबालिग पुत्र को पिस्तौल का भय दिखाकर अपहरण कर लिया था।
जिससे संबंधित कल्याणपुर थाना मे मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुये महज 24 घण्टे के अन्दर अपहृत को सकुशल बरामद कर लिया गया था। तदुपरांत घटना में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी राजा सहनी, पिता स्व० रामनाथ सहनी, साकिन-शिवनन्दनपुर, थाना-कल्याणपुर, जिला-समस्तीपुर को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में पु०अ०नि० निरंजन कुमार, थानाध्यक्ष, वारिसनगर, पु०अ०नि० अश्वथामा कुमार, अपर थानाध्यक्षय, मथुरापुर थाना, पु०अ०नि० रविकांत कुमार रवि, वारिसनगर थाना, पु०अ०नि० खुशबू कुमारी, वारिसनगर थाना सहित सिपाही धनन्जय कुमार, ध्रुव कुमार वारिसनगर थाना परि०पु०अ०नि० अमित कुमार, डी०आई०यू०, समस्तीपुर, सिपाही केशव कुमार, अमरजीत कुमार, डी०आई०यू०. समस्तीपुर शामिल थे।