
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली गांव निवासी, मृतक विशुनी सहनी के परिजनो से, उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना देते हुए, हजारों रुपये मूल्य का राशन, बर्तन, वस्त्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर मौजूद रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश सहनी ने बताया कि, उनके ग्रामीण विशुनी सहनी उत्तर प्रदेश के बलिया जिला में राजमिस्त्री के साथ मजदूरी का काम करते थे। पिछले दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर वह घर वापिस आ गया। यहां उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गयी। इलाज के भागभ भाग के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी।
इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय समाजसेवी भाई राजू सहनी पीड़ित परिवार की अपने निजि कोष से करीब 25-30 हजार रूपए के सामान से सहायता की है। वहीं एक अन्य ग्रामीण का बताना है कि, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी वाकई में गरीबों के मसीहा हैं।
किसी भी तरह के आपदा/विपदा में 02 घंटों के अंदर सहायता सामग्री उपलब्ध कराने के अलावा किसी भी जरूरत मंद के मुश्किल वक्त में भाई राजू सहनी स्वयं या उनकी टीम के माध्यम से हमेशा साथ खडे दिखते हैं। निजी कोष से उनका सहयोग हर जरूरतमंद तक पहुंचता है। जो यह साबित करता है कि, युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी वाकई में दानवीर समाजसेवी हैं।
मौके पर मौजूद युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने बताया कि, इस तरह की घटना के बारे में सुनकर उनकी रूह कांप जाती है। मृतक के परिवार तथा घर की हालत देखकर रोना आ रहा है। मृतक के घरवालों के पास ना तो रहने के लिए ढंग का घर है और ना ही भोजन करने के लिए अनाज। जबकि मृतक विशुनी सहनी की पत्नी के अलावे 05 छोटे छोटे बच्चे व बुजुर्ग पिताजी हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इस परिवार की सहायता करते रहेंगे।
मौके पर भगवानपुर कमला पंचायत के सरपंच पति जयराम साहनी, श्रीराम साहनी, रामश्रेष्ठ साहनी, सुजित कुमार, चन्दन साहनी, महेश सहनी, चंद्रकांत सिंह, राजेश कुमार सिंह, ललित कुमार सिंह, वरुण कुमार राय, सियाराम राय, रंजीत प्रसाद,सुखलाल साहनी, नकुल साहनी मदन साहनी, बटोरन साहनी, मन्टु पंडित आदि मौजूद रहे।