
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
उमाशंकर सिंह।
मोहिउद्दीननगर। विधानसभा क्षेत्र में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को मोहिउद्दीननगर विधानसभा क्षेत्र में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने मोहिउद्दीननगर उत्तर और दक्षिण पंचायत, कंहौली, कुरसाहा, हरैल, मदुदाबाद, टेढ़ी बाजार, दशहरा, जलालपुर, विष्णु बेरी, मटिऔर और सुलतानपुर गांवों का दौरा किया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा लगाया।
इसी बीच पत्रकारों से बातचीत में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग के उपाध्यक्ष प्रवीण भगत ने कहा कि कांग्रेस ने हर गांव और घर में झंडा लगाने का बड़ा अभियान शुरू किया है। इसका मकसद कांग्रेस की विचारधारा और संगठन को आम लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि इस क्रम में कार्यकर्ता सिर्फ झंडा नहीं लगा रहे, बल्कि लोगों से सीधा संवाद कर पार्टी की नीतियों की जानकारी भी दे रहे हैं। साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास भी कर रहे हैं।
श्री भगत ने कहा कि देश की वर्तमान स्थिति में कांग्रेस देश के साथ खड़ी है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हुए हमलों को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि हम सेना की बहादुरी को सलाम करते हैं। कांग्रेस सेना और सरकार के साथ है। देशहित में सरकार जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस उसका समर्थन करेगी।
मौके पर प्रो. सुभाष सिंह सुमन, डॉ. निगहवान अहमद खान, वीरेन्द्र राम, मधुसूदन कुमार, अवधेश कुमार, मुकेश कुमार, मालती देवी, कामेश्वर राय, अधिवक्ता सिकन्दर राय, संध्या कुमारी, सोनी चौधरी, प्रमोद रजक, अशोक राय, मो. रियाज, पंकज राम, संतोष पंडित, बबलु खान, फिरोज अहमद खान, मो. हासिम, प्रियंका कुमारी, चंदा कुमारी, रेणु कुमारी, सपना कुमारी, लवली झा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।