
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी ने गुरूवार को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि कुछ डॉक्टर एवं कर्मी उपस्थित नहीं थे जिस पर श्री हजारी ने नाराजगी जाहिर की एवं सिविल सर्जन को उन पर जांच करने हेतु निर्देश दिया।
इस अवसर पर मंत्री ने बताया कि और अनुमंडलीय अस्पताल के भवन मरम्मती के विषय में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में श्री हजारी ने मरीजों से मुलाकात भी की और उनका कुशलक्षेम पूछा, और अस्पताल की व्यवस्था का फीड बैक लिया। साथ ही उपस्थित सभी डॉक्टर एवं कर्मियों को तत्परतापूर्वक एवं लोकहित में कार्य करने का निर्देश दिया।
इसके पुर्व अस्पताल की ओर से श्री हजारी, एवं इस अवसर पर मौजूद भाजपा नेता संजय कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंधीर कुमार सिंह का पाग, शाॅल आदि से अभिनंदन किया गया। मौके पर डाॅ राकेश कुमार, बीडीओ रविश कुमार रवि, प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी, ताराचंद मेहता सहित कई लोग व सभी चिकित्सा कर्मी मौजूद थे।