
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् में केन्द्रीय कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार झा, परिषद् की ईकाई मिथिला बाल परिषद् के संयोजक पद पर ईश्वर चंद्र विद्यासागर, उद्योग मिथिला के अध्यक्ष पद पर विजय मिश्रा तथा परिषद् की राजनीतिक ईकाई आदर्श मिथिला पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर ई सुरेश्वर पोद्दार का मनोनयन किया गया।

पिछले दिनों जयनगर में संपन्न परिषद् के कार्यकारिणी की बैठक में परिषद् के खाली पड़े पदों पर मनोनयन किया गया था। जिसमें समस्तीपुर से चार मिथिला सेवियों को विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नये पदधारिय को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए परिषद् के संस्थापक अध्यक्ष डॉ धनाकर ठाकुर, केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ अशोक अविचल, नेपाल ईकाई के अध्यक्ष डॉ राम रीझन यादव, केन्द्रीय महासचिव नारायण यादव, मिथिला विद्यार्थी परिषद् की संयोजक डॉ ममता झा, मिथिला दलित मंच के संयोजक सुरेश पासवान, मिथिला मुस्लिम मंच के संयोजक डॉ राहत हुसैन,

मिथिला साहित्यकार परिषद् के डॉ रविन्द्र नारायण चौधरी, आदर्श मिथिला पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ परमानन्द लाभ, आदर्श मिथिला पार्टी के मिथिला क्षेत्र के अध्यक्ष उमेश भारती, आदर्श मिथिला पार्टी के प्रेमजीत झा, अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के डॉ हीरा नंद झा, प्रो प्रमोद कुमार चौधरी, सुशांत चन्द्र मिश्र आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनायें दी है।

