
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फोकल शिक्षक कंचन कुमारी एवं बीबी शकीला रहमान ने, आगलगी के कारण प्रतिवर्ष होने वाली क्षति, एवं दुष्प्रभाव के साथ-साथ, आग लगने पर क्या करें एवं क्या न करें की जानकारी दी।
बाल प्रेरक के माध्यम से मॉक ड्रिल कराते हुए उन्होंने बताया की शरीर में आग लगने पर अंतरराष्ट्रीय मूल मंत्र रुको, लेटो, लुढ़को की प्रक्रिया अपनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने अलग-अलग प्रकार की आग जैसे बिजली से लगी आज, खेत में लगी आग को कैसे बुझाए, व अग्निशामक यंत्र का प्रयोग कैसे करें इसकी भी विस्तृत जानकारी दी।
दूसरे सत्र में बाल संसद की बैठक संयोजक शिक्षक संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विगत सप्ताह मंत्रियों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। प्रधानाध्यापक ने बाल संसद के द्वारा के केसर क्यारी के सौंदर्यीकरण, गांधी पुस्तकालय का संचालन, हस्तलिखित अखबार का नियमितीकरण, आपदा प्रबंधन आदि पर किए गए कार्यों की सराहना की।
इसी क्रम में आयोजित अभिभावक शिक्षक गोष्ठी में पधारे अभिभावकों को विद्यालय के वर्ग कक्ष, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास, प्रधानाध्यापक कक्ष, केसर क्यारी, मध्याह्न भोजन, रसोईघर, भोजनालय, प्रयोगशाला, सहेली कक्ष, पैड भैंडिंग मशीन, वाटर जंक्शन, पोषण वाटिका, शौचालय आदि का भ्रमण कराया गया।