ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । भटगामा स्थित शिक्षा विहार परिसर में शिक्षा विहार एजुकेशनल ट्रस्ट के संस्थापक स्मृति शेष आदित्य नारायण मिश्र के पांचवें पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सह काव्यांजलि समारोह का आयोजन वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर जी की अध्यक्षता तथा डॉ. परमानन्द लाभ व प्रो. पीके. झा प्रेम के संचालन में काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया गया। काव्यांजलि समारोह में सर्वप्रथम अध्यक्षता कर रहे चांद मुसाफिर और चेन्नई से पधारे मुख्य अतिथि डॉ ईश्वर करुण, प्रो प्रेम, डॉ लाभ सहित प्रांत के विभिन्न हिस्से से पधारे करीब दर्जनाधिक कवियों को मैथिली परम्परा के अनुसार अंगवस्त्र पाग पुष्पहार, प्रशस्ति पत्र तथा…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर कमला गांव निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी के टीम ने उजियारपुर प्रखंड के ही चाँदचैर गांव के अग्निपिड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, तथा करीब 30-35 हजार रूपए की राहत सामग्री उपलब्ध कराया। जिसमें 8 पैकेट चावल, 02 पैकेट आंटा, 10 किलो दाल, 1 क्विंटल आलू, 5 किलो प्याज, 06 लीटर सरसों तेल, 10 किलो नमक, 5 किलो मसाला, सर्फ, साबून, घरेलू उपयोग के सभी छोटे बडे बर्तन, आवास निर्माण के लिए एसबेस्ट्स आदि शामिल है। इस अवसर पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद आलमगीर ने बताया कि,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर, क्राई – चाइल्ड राइट्स एंड यू एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन अलायंस के कार्यकर्ताओं वीभा कुमारी, ललिता कुमारी, बलराम चैरसिया, राखी कुमारी के अथक प्रयास से नरघोघी मुसहर टोला के चार बच्चे और मुसहर टोला, खालिसपुर के छः बच्चे का कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बथुआ बूजूर्ग, सरायरंजन में नामांकन कराया गया। उक्त जानकारी देते हुए जेजेबीविके के सचिव सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि नामांकित बच्चों में रीना कुमारी, माता- रेखा देवी, पिता- राजेंद्र सादा, आशा कुमारी, माता- राजमाला देवी, पिता- रंजीत सादा, कामनी कुमारी, माता- मनती देवी, पिता- बिशुन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/कल्याणपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन पर झंझारपुर में आयोजित जन सभा को सफल बनाने की कावायद जोरों पर है। इसको लेकर जिले में प्रखण्डवार विधायक, सांसद सहित भाजपा नेता व पदाधिकारी लोगों से अगामी 24 अप्रैल को झंझारपुर चलने की अपील करते दिख रहे हैं। इसी कडी में सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री बिहार सरकार महेश्वर हजारी ने रविवार की देर शाम कल्याणपुर प्रखण्ड में पीएम के जनसभा में अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने को लेकर एनडीए के विभिन्न घटकदलो के नेताओं व कार्यकताओं के साथ बैठक की। जिसमें प्रधान मंत्री के आने तथा बिहार को अनेक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। विभूतिपुर । रविवार को पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिसमें पिछले दिनों विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भुसवर वार्ड नं0-06 स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी में हुये चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए 03 अपराधियों को चोरी की 03 मूर्तियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त चार चक्का वाहन तथा 03 मोबाईल भी जप्त किया गया है। सोमवार को संवाददाताओं से उक्त जानकारी साझा करते हुए रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि विगत 13/04/2025 की रात विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भूसवर स्थित श्रीरामजानकी ठाकुरबाड़ी से चोरों ने श्रीराम,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला गांव निवासी, जिले के चर्चित युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी को, असम के गुवाहाटी में संचालित आर्य विद्यापीठ कॉलेज परिसर में श्री श्री सार्वजनिक सत्र के सहयोग से शंकर माधव देव सांस्कृतिक समाज असम सरकार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि असम सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जयंतमल बरूआ, असम सरकार की मेयर मिरगेन सरनियां, जीएमडी चेयरमैन मुक्ता डेका ने उन्हें संयुक्त रूप से सम्मानित किया। युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी को असम सरकार के द्वारा यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र…
ओइनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । भटगामा स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में मिथिला सेवी आदित्य नारायण मिश्र के पांचवें पुण्यतिथि पर सम्मान दिवस समारोह एवं युवा संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन शिक्षाविद् दिलीप कुमार चैधरी की अध्यक्षता एवं प्रो. पी.के. झा प्रेम के संचालन में एवं वरिष्ठ पत्रकार चांद मुसाफिर के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सभी सम्मानित अतिथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। तदुपरांत आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया। अतिथियों का मिथिला परम्परा के अनुसार पाग, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा मोमैटों भेंटकर…
ओइनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के झंझारपुर आगमन एवं वहां आयोजित जन सभा को सफल बनाने और उस सभा में समस्तीपुर से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने केलिए डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के अतिथि गृह में रविवार को एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष रंधीर कुमार एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष (उत्तरी) रंजीत शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से उक्त जनसभा में प्रखण्ड से बडी संख्या में लोगों शामिल होने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए संसाधन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पटना द्वारा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2025 का आयोजन राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं हेतु एक बार फिर एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, पटना द्वारा लगातार चैथे वर्ष अपने सभी संस्थाओं में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति कार्यक्रम (नेशनल स्कॉलरशिप प्रोग्राम) के आयोजन की घोषणा की गयी थी परन्तु अपरिहार्य कारणों से परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाई जा रही है। यह कार्यक्रम नर्सिंग, फार्मेसी, पारामेडिकल, आईटी, और प्रबंधल कोसों में प्रवेश हेतु आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा…
फोटो प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षु व अन्य। समस्तीपुर । राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान,उद्यमिता विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 15 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का.ना.सिंह राजकीय पोलीटेकनिक, कॉलेज समस्तीपुर में प्रिंसिपल आफताब अंजुम के मार्गदर्शन में समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर आशा संस्था के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को कुशल उद्यमी बनने का हूनर सिखलाया गया। साथ ही सरकार के द्वारा दिए जाने वाले अनुदानों और लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। श्री वर्मा ने कहा कि युवाओं को…