
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा । प्रखंड क्षेत्र के चकले वैनी,धोबगामा, मोरसंड एवं चंदौली पंचायत में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने मजदूर दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मजदूर दिवस के महत्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला गया। इसके पुर्व अपने अधिकार के लिए संघर्ष के दौरान शहीद हुए मजदूर साथियों को 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान चकला वैनी, धोबगामा, चंदौली व मोरसंड चार पंचायतों में भाकपा-माले की कुल नौ शाखाओं का पुनर्गठन किया गया। जिसमें चकले वैनी में सभा की अध्यक्षता पंचायत सचिव राजाराम सिंह, धोबगामा में उषा देवी, मोरसंड में रामविलास पासवान, चंदौली में निरसन सिंह ने अध्यक्षता की।
अपने संबोधन में पर्यवेक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि समस्तीपुर जिले से मज़दूरों के पलायन के लिए पूरी तरह से बिहार की डबल इंजन की सरकार जिम्मेदार है। मजदूरों की सबसे बड़ी समस्या स्थानीय स्तर पर रोजगार का नहीं मिलना है। जिस कारण लोग अपने घर-परिवार से दूर दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाने को विवश है।
उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद आज के ही दिन काम के घंटे का निर्धारण और सम्मान जनक मजदूरी तय किये जाने को संयुक्त राष्ट्र संघ ने सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। मजदूर दिवस उन लोगों केलिए जश्न का दिन है जिन्होंने अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
माले नेता ने कहा कि किसी भी देश, समाज, संस्था और उद्योग में मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों से ज्यादा प्राइवेट कंपनियों के लिए फिक्रमंद है। देश के अर्थव्यवस्था की मुख्य ताकत होने बावजूद मजदूरों को बुनियादी सुविधाओं और अधिकारों से वंचित रखा गया है।
सभा के अंत में 17 मई को मोरसंड पंचायत भवन का घेराव करने की घोषणा की गई। मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य रविन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, बिराजी दास, सेवक पासवान, बिजली ठाकुर,राजेश कुमार,अजय कुमार, सतीश कुमार सिंह, रामसदन पासवान, सुदामा देवी, राजकुमारी देवी, मो. याकुब, अनीता देवी, उर्मिला देवी, अंजु देवी, राधा देवी, पूनम देवी, नगिना देवी, सूरज पासवान, नारायण पासवान, गनौर पासवान, बिरजू कुमार, ओमप्रकाश कुमार, राधा देवी आदि शामिल थे।

