
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
वाराणसी। भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (कैरेज एण्ड वैगन) अनुभव पाठक के नेतृत्व भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी के सदस्यों द्वारा बनारस रेलवे स्टेशन पर रविवार को यात्रियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से ग्रीष्मकालीन जल सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

इस दौरान बनारस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संघ वाराणसी से सम्बद्ध श्रीराम बाजपेई ग्रुप एवं वीर कुंवर सिंह ग्रुप के सदस्यों ने जल सेवा अभियान चलाकर रेल यात्रियों की प्यास बुझाई ।

इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ वाराणसी के जिला संगठन आयुक्त नरेंद्र पाठक व शास्त्री ग्रुप ‘ए’ के ग्रुप लीडर संदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में बनारस रेलवे स्टेशन पर गर्मी की तपन को देखते हुए पेय जल उपलब्ध कराया गया। साथ ही पोस्टर और बैनर के माध्यम से जल संरक्षण के बारे में लोगो को जागरूक भी किया गया।
उक्त शिविर में जिला संघ के शास्त्री ग्रुप ‘ए’/ गांधी ग्रुप/ महाराणा ग्रुप / आजाद ग्रुप एवं आरएसएल राहुल सिंह, एसएम सौरभ सिंह, सीएम शिवम कुमार, के देखरेख में सफलतापूर्वक अभियान चलाया गया। जिसमें जिला संघ के कुल 26 सदस्यों ने मिलकर ग्रीष्मकालीन सेवा शिविर का आयोजन कर रेल यात्रियों की प्यास बुझाई।
