
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के द्वारा पिछले कई वर्षों से जातीय जनगणना की मांग की जा रही थी। आज जब देश में जाति आधारित जनगणना कराने को केन्द्र सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है तो यह हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा दिलो की धडकन चिराग जी और लोजपा रा की जीत है।
लोजपा रा के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए खुशी का दिन है।
बताते चलें कि केन्द्र सरकार ने बिहार में संपन्न जाति आधारित जनगणना से प्रेरित हो कर इसे पूरे देश में लागू करने का निर्णय लिया है। इस उपलक्ष्य में लोजपा रा जिलाध्यक्ष श्री सिंह की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि सरकार के इस फैसले से नीतियों को अधिक न्यायसंगत बनाने में मदद मिलेगी। इससे वंचित तबको को सशक्त करने की दिशा में ठोस जानकारी और आधार मिलेगा। साथ ही वंचित शोषित व उपेक्षित वर्ग को समुचित न्याय मिल सकेगा।
इस दौरान सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह कदम देश के समावेशी विकास की दिशा में एक बड़ा बदलाव लाएगा। जिससे देश विकास की दिशा में एक नया प्रतिमान गढेगा।
वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने इसे ऐतिहासिक एवं भाजपा के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत के अनुरूप महत्वपूर्ण कदम बताया।
