
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी । श्मसान की भूमि से मिट्टी कटाई की खबर से ओईनी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोआडी में माहौल गर्म हो गया। स्थानीय लोगों के विरोध पर प्रशासन के सहयोग से तत्काल काम रोक दिया गया है।
इस बाबत जानकारी देते हुए पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पप्पू सिंह कुशवाहा ने बताया कि मिट्टी कटाई के दौरान कई कंकाल निकले हैं। जो यह बताते हैं कि यह श्मशान की भूमि है। वहीं कंकाल के आधार पर दूसरे समुदाय के लोगों ने इस भूमि पर अपना दावा किया है।

श्री कुशवाहा ने बताया कि ग्राम पंचायत राज मोहम्मदपुर कोआरी अंतर्गत वार्ड-07 खेसरा सं0-2509, 4129 निजी भूमि है जिस पर श्मशान अवस्थित है। यहां मुर्दा जलाने व दफनाने का कार्य होता है। जिसे मो० अनवर पिता-मो० अलीमान जे०सी०वी० एवं ट्रैक्टर से अवैध तरीके से पंचायत सरकार भवन केलिए मिट्टी की कटाई करा रहे हैं। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। तो आरोपी ने उक्त जमीन पर दावा कर दिया।

मिट्टी कटाइ के क्रम में काफी मात्रा में दफनाये गये शव का कंकाल निकाला गया। श्री कुशवाहा ने बताया कि उक्त भूमि में महात्मा गाँधी रोजगार योजना के तहत बीते साल ही मिट्टी करण का कार्य किया गया था।
इस संबंध में अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को उक्त आशय की जानकारी दे दी गई है। अंचलाधिकारी को दिए पत्र में ग्रामीणो ने कहा कि उक्त भूमि में सैंकड़ों वर्षों से शव को दफनाया वो अंतिम संस्कार हम ग्रामीण लोग करते चले आ रहे हैं। मिट्टी कटने से शव को दफनाने व अंतिम क्रिया सम्पन्न कराने की जगह समाप्त हो जाएगी।
