समस्तीपुर। शहर के खरीदाबाद मगरदही में राजद नेता व पूर्व मुखिया अमर शहीद अखिलेश राय तथा पूर्व मुखिया रामउदेश राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अमर शहीद अखिलेश राय के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व विधान पार्षद सह राजद जिलाध्यक्ष रोमा भारती ने किया। अपने संबोधन के क्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय अखिलेश राय शोषितो पीड़ितो व गरीब – गुरबों के बुलंद आवाज के प्रतीक थे। वे समाजिक न्याय तथा परस्पर सदभाव के मजबूत स्तम्भ थे। एक लोकप्रिय मुखिया, चर्चित राजद नेता तथा गरीबो के मसीहा के…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । लक्ष्य इंटरनेशन स्कूल, समस्तीपुर में 13 अप्रैल (रविवार) को प्रथम स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शहर के मशहूर वरीय अधिवक्ता डॉ० गिरीश कुमार ठाकुर एवं ट्रस्टी सीता देवी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके पश्चात् छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिनमें नृत्य, नाटक, गायन इत्यादि शामिल थे। इस दौरान उपस्थित गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों आदि ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए। तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आशीष राज, विराज सिंह, स्वराज चंद्रा,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । मूंग बिहार में उगाई जाने वाली ग्रीष्मकालीन दलहनी फसलों में महत्वपूर्ण फसल है। इसमें 23 से 24 प्रतिशत प्रोटीन के साथ-साथ विभिन्न मिनरल्स एवं विटामिन्स पाए जाते हैं। शनिवार को डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के अध्यक्ष सह वरीय वैज्ञानिक डाॅ रविन्द्र कुमार तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर मूंग की बुवाई तकनीक की जानकारी साझा की। इस क्रम में उन्हेांने कहा कि आम तौर पर मूंग की बुवाई केलिए 15 मार्च से 15 अप्रैल तक अनुकूल समय होता है। इससे देरी से बुवाई करने पर गर्म हवा तथा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा स्थापित होर्डिंग पर व्यक्तिगत, या अपने संस्थान या दल का प्रचार प्रसार करने हेतु बैनर लगाने वाले व्यक्ति, दल या संस्थान 15 दिनों के अंदर अपना बैनर हटा लें। अन्यथा लोक सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। शनिवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने उक्त आशय का निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा बिहार सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार हेतु समस्तीपुर जिलान्तर्गत 20’X10′ एवं 12’X8′ साईज का होर्डिंग लगाया गया है। किन्तु देखा जा रहा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। संतोष कुमार हसनपुर। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के हसनपुर बाजार स्थित विधानसभा स्तरीय मुख्यालय में शुक्रवार को महान विचारक, समाज सुधारक, दार्शनिक और सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती समारोह पूर्वक मनायी गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रालोमो के युवा जिलाध्यक्ष देवव्रत सिंह कुशवाहा ने समारोह का नेतृत्व करते हुए कि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध समाज के सभी वर्गों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान श्रद्धांजलि देने वालों में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पिछले दिनों उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई है तथा आगे भी वर्षा या बुंदा-बुंदी होने की सम्भावना है। इसे देखते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र ने किसानी सलाह जारी किये हैं। जिसके अनुसार किसान भाईयों को गेहुँ एवं अरहर की तैयार फसलों की कटनी व दौनी में बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है। खड़ी फसलों में कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ रहने पर करें। गरमा मूंग तथा उरद की बुआई वर्षा न होने की स्थिति में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आम का फल मक्खी आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाला कीट है, इससे किसानों को सावधान रहना चाहिए। फल मक्खी (फ्रूट फ्लाई) जिसे डासी मक्खी भी कहते है, ये फलों को नष्ट करने वाले आम के सबसे घातक कीटों में से एक है। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ आरके तिवारी ने किसानों को मौजूदा परिवेश में आम के फसल की देखभाल हेतु सावधानी से जुडी जानकारी साझा करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इसके कारण उत्पादन में लगभग 25-30 प्रतिशत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह की अध्यक्षता में हीट वेव से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए हिट वेव की तैयारी के संबंध में कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को पेयजल एवं चापाकल को दुरुस्त रखने हेतु निर्देश दिया। ताकि गर्मी के मौसम में पानी की समस्या ना रहे। इसके अतिरिक्त सिविल सर्जन को सभी प्राथमिक चिकित्सा सुविधा सभी जिला अंतर्गत अस्पतालों में रखने, विशेष कर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । स्थानीय प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाईप एक पूसा के परिसर में कस्तूरबा गांधी जयंती समारोह सह प्रवेशोत्सव कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें उपस्थित स्थानीय प्रखंड के प्रमुख रविता तिवारी ने अपने संबोधन में छात्राओं से कहा कि कस्तूरबा गांधी भारतीय स्वतंत्रता व जन कल्याण के लिए समर्पित थी। उनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है। उन्होंने ने कहा कि विद्यार्थी के विकास में विद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। जहां सामाजिक और भावनात्मक विकास के अवसर मिलते हैं। साथ ही व्यक्तित्व एवं बुद्धि कौशल क्षमता को बढ़ावा मिलता…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चतुर्थ वार्षिक सम्मेलन इस वर्ष 17-18 मई 2025 को यू.आर. कॉलेज, रोसड़ा, समस्तीपुर में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का प्रमुख विषय विज्ञान, समाज एवं विकास रहेगा जो समाज और विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगा। सम्मेलन में समाजशास्त्र, राजनीति, विज्ञान और विकास के विशेषज्ञों के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व भी शिरकत करेंगे। बिहार समाज विज्ञान अकादमी के महासचिव सह सम्मेलन के संयोजक डॉ. घनश्याम राय ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज और विज्ञान के रिश्तों पर नवीनतम शोध…