
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। अपनी भौतिक जरूरतों और ऐशो आराम को लेकर हम इतने स्वार्थी हो गये हैं कि हमें अपनी जननी पृथ्वी की चिन्ता ही नहीं रही। हमारी लोलुपता के कारण पेड़ कटते गये, वनो की जगह कंक्रीट के जंगल बन गये, जलाशय सिमट कर लुप्त होते गये, हमारी धरती माता सिसकती रही।
मंगलवार को शहर के मुक्तापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में विश पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य जी एन झा ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की इसी बदहाली को महसूस कर संयुक्त राष्ट्र संघ नें विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का निर्णय लिया। यह दिन हमें अपनी पृथ्वी माता के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।


बताते चलें कि मंगलवार को डीपी एस मुक्तापुर में हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डीपीएस परिसर में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, नाटक, वृक्षारोपण, इत्यादि का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया

इसके पुर्व कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल श्री. झा ने हर दिन पृथ्वी दिवस हो, यही हमारा प्रयास हो का नारा दिया और कहा कि आज जलाशयों के संरक्षण और प्रत्येक कटे पेड के बदले दो पेड लगाने का संकल्प लें तभी पृथ्वी दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी।
भाषण में रेहान, शहरयाज, तेजस्वी, नक्ष, अनन्या एवं आहिल रजा ने भाग लिया। वही पोस्टर मेकिंग में शान, अनुभव, वंश, आर्यन, अफिफा, लोनिका, सुहाना, रोकैया, आदिती, अमृता, प्रियल, पंखुरी, अर्णव, श्वेता, स्वाति, वंशिका, जोशिका, आदि ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जबकि वर्ग 8वीं की छात्रा रिया एवं जाहनवी ने अपने प्रस्तुति से सबको भाव विभोर कर दिया।
वहीं वृक्षारोपण में लोनिका, अनुभव, अरहान, आइमन, स्वाति, कुन्दन, सुरैया, आदिशा, अदिति, पिहू, अर्नव आदि ने विद्यालय परिसर में पेड़ लगाकर समाज को पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्म के प्रभारी अभिषेक जोसेफ, उप प्राचार्य डॉली कुमारी दास, समस्त शिक्षकगण, अभिभावक और छात्रों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक इश्तेयाक अनवर एवं प्रबंध निदेशक मो० राशिद ने इस प्रसंगाधीन विषय पर आधारित शानदार आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।