Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रोसड़ा डीसीएलआर कंचन झा घरेलू नौकर के साथ रिश्वत लेते गिरफ्तार
    • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
    • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
    • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
    • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
    • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
    • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
    • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Login
    OINI24
    • होम |
    • देश/विदेश |
    • राज्य |
    • बिहार |
    • समस्तीपुर |
    • बिजनेस |
    • कृषि |
    • शिक्षा |
    • धर्म |
    • उपलब्धि |
    • सामाजिक |
    • विविध |
    • स्वास्थ्य
    Home » योजनाओं में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने हेतु आयोजित है महिला संवाद कार्यक्रम : डीएम,

    योजनाओं में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने हेतु आयोजित है महिला संवाद कार्यक्रम : डीएम,

    Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar18/04/2025No Comments2 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Email
    महिला संवाद जागरूकता रथ रवाना करते डीएम व अन्य।

    ओईनी न्यूज नेटवर्क।
    समस्तीपुर । महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं/कार्यों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आये सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत संवाद, सरकारी स्तर पर योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं व अपेक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त बातें जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान उक्त बातें कही। तदुपरांत कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी एवं जिला परियोजना प्रबंधक (जीविका) विक्रांत शंकर सिंह ने महिला संवाद जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर सभी प्रखंडों केलिए रवाना किया।

    इसके पुर्व अपने संबोधन में श्री कुशवाहा ने बताया कि महिलाओं पर केन्द्रित योजना बनाने में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने केलिए ग्राम संगठन स्तर पर महिला संवाद का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में निवासित सभी महिलाओं को भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाना है। यह कार्यक्रम सभी प्रखंडों में जीविका के कुल 3303 ग्राम संगठनों में तिथिवार आयोजित किया जाना है।

    उन्होंने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विषय में जागरुकता हेतु एल.ई.डी स्क्रीन युक्त जागरुकता वाहन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्मों की प्रदर्शनी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जागरुक करने हेतु महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं से सम्बंधित लीफलेट भी वितरित की जाएगी।

    श्री कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्या उद्देश्य महिलाओं को अपने परिवार एवं गाँव की समस्याओं और आकांक्षाओं को चिन्हित एवं उसकी प्राथमिकता निर्धारित कर विकास की कार्ययोजना के सूत्रीकरण का अवसर प्रदान करना, प्रभावशाली, समावेशी एवं सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं एवं सामुदायिक संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। श्री कुशवाहा ने इस कार्यक्रम की सफलता केलिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

    How useful was this post?

    Click on a star to rate it!

    Average rating 0 / 5. Vote count: 0

    No votes so far! Be the first to rate this post.

    महिला संवाद कार्यक्रम
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
    Dr. Sanjay Kumar
    • Website

    Related Posts

    नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

    03/08/2026

    क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

    01/08/2026

    दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

    28/07/2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Donate Now

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    News

    • World
    • US Politics
    • EU Politics
    • Business
    • Opinions
    • Connections
    • Science

    Company

    • Information
    • Advertising
    • Classified Ads
    • Contact Info
    • Do Not Sell Data
    • GDPR Policy
    • Media Kits

    Services

    • Subscriptions
    • Customer Support
    • Bulk Packages
    • Newsletters
    • Sponsored News
    • Work With Us

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 oini24. Designed by CS.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility
    • Contact

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?