
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । रेल विस्तार एवं विकास मंच की बैठक शुक्रवार को माधुरी चैक पर संयोजक शत्रुधन राय पंजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंच के सदस्य सह भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, माकपा के रधुनाथ राय, कांग्रेस के डोमन राय, ट्रेड यूनियन नेता एसके निराला आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर औवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, रेल कारखाना में पीओएच निर्माण कार्य शुरू करने, अटेरन चैक रेल गुमटी पर औवरब्रीज निर्माण करने, माधुरी चैक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, अनुमंडल रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-

अपने अध्यक्षीय संबोधन में शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि भोला टाकीज एवं मुक्तापुर रेल गुमटी पर औवरब्रीज निर्माण का शिलान्यास पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। फिर निर्माण कार्य का शिलान्यास सांसद शांभवी चैधरी द्वारा किया गया। जिससे लोगों में जाम से निजान पाने की उम्मीद भी जगी। लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। बार-बार शिलान्यास कर जिलेवासियों को गुमराह किया जाता है।

उन्होंने अविलंब निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की। वहीं माकपा के रधुनाथ राय एवं भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि उक्त दोनों गुमटी समस्तीपुर की लाईफ लाईन है। ओवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू कराने की लेकर मंच शीघ्र ही जिला वासियों को साथ लेकर निर्णायक आंदोलन की शुरुआत करेगी।

