
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । चुनावी बिगुल फुंके जाने में अभी समय है। मगर चुनावी चहल पहल जिले में दिखने लगी है। छोटे बडे नेता व नये नये चेहरे अगामी चुनाव में अपनी जोर आजमाईश की उम्मीद को हवा देते और सीट निकालने का दावा करते दिखने लगे हैं।

इसी बीच जिले में अपने सौम्य व्यक्तित्व, मृदुल व्यवहार और समाजसेवी स्वभाव के कारण प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ मनोज कुमार सिंह 133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार एनडीए की ओर से जोर आजमाईश कर सकते हैं। एक निजी बातचीत के दौरान डाॅ सिंह ने उक्त आशय की अपनी इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर की धरतीर उनकी जन्म भूमि है। अपने स्तर से यहां के लोगो की सेवा तो करता ही रहता हूं। यदि अवसर मिला तो अपने सेवा का दायरा बढाने में मुझे खुशी होगी। अपनी जन्म धरती केलिए कुछ बेहतर से ज्यादा करने की ख्वाहिश तो है ही।

बताते चलें कि रामचन्द्र सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री रामचन्द्र हाॅस्पीटल के मुख्य चिकित्सक सह निदेशक डाॅ मनोज कुमार सिंह चिकित्सा जगत में एक चिर परिचित नाम है। विगत कई वर्षों से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व चिकित्सा शिविर लगा कर दूर-दराज के ग्रामीण ईलाकों में गरीब गुरबों तक मुफ्त चिकित्सा सेवा पहुंचाने केलिए जाने जाते हैं। इस कार्य केलिए राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा कई बार उन्हें सम्मानित किया जा चुका है।
चुनाव बाद अपनी योजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि समस्तीपुर कृषि प्रधान जिला है। यहां कृषि आधारित उद्योग एवं व्यवसाय को समुचित आकार दे कर विकास की नई इबारत लिखी जा सकती है। डाॅ सिंह ने कहा कि यहां शहर के आसपास बंद पडे रहने के कारण लोगों की स्मृति से मिट रहा चीनी मिल, अशोक पेपर मिल और कुछ दिनो केलिए नियमित अंतराल पर खुलने वाले रामेश्वर जूट मिल को लेकर योजना बद्ध तरीके से काम किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा भी कई योजनायें है जिस पर मौका मिला तो काम करूंगा।
