
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। शादी का उत्सवी माहौल अचानक चीख पुकार मे बदल गया जब एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना बुधवार शाम करीब 07:00 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-परतापुर, के साह जी टोला की है। जहां पवन साह के घर पर शादी विवाह का कार्यकम चल रहा था। इसी क्रम में बिट्टू कुमार पिता पवन साह के द्वारा गोली चलाई गई। जो गोली रोहित कुमार पिता गोरख साह, सा०- परतापुर, थाना-कल्याणपुर को लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल रोहित कुमार को इलाज हेतु समस्तीपुर भेज दिया गया। जो समस्तीपुर में एक निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। पुलिस घटना के सभी अपेक्षित बिंदुओं पर जाँच कर रही हैं। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कल्याणपुर द्वारा विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।

