
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी तत्वाधान में बुधवार को मोदी सरकार द्वारा सरकारी जांच एजेंसी का दुरुपयोग करने, सोनिया गांधी व राहुल गांधी को परेशान करने, नेशनल हेराल्ड की सारी संपत्तियों को जब्त करने के विरुद्ध समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय से एक विरोध जुलूस निकाला गया। इस जुलूस मे शामिल कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पंजाब नेशनल बैंक के समीप पहुंच कर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में जुलुस एक प्रतिरोध सभा में तब्दील हो गया।
सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चैधरी ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री चैधरी ने कहा कि भाजपा नीत मोदी सरकार द्वारा एक सुनियोजित राजनैतिक षड्यंत्र के तहत संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी को परेशान व बदनाम करने की कोशिश कर रही है। क्योंकि इस समय राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी जन सरोकार के मुद्दे को मुखरता से उठा रही है। ऐसे में ईडी द्वारा नेशनल हेराल्ड के मुद्दे पर चार्जशीट दाखिल करना पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।
उन्हेांने कहा कि समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी संवैधानिक संस्थानों के दुरुपयोग की कठोर शब्दों में निंदा करती है तथा देश के प्रधानमंत्री को यह चेतावनी देना चाहती है कि संवैधानिक संस्थाओं के कार्यों में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप बंद करें। देश की जनता इस कुकृत्य का समुचित जवाब देगी।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ठश्रच् जिस राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है, वह घोर निंदनीय है। ये पूरी तरह से फर्जी मामला है, जिसके दम पर विपक्ष को डराने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा लाख कोशिश कर ले, कितनी भी जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करे, कांग्रेस पार्टी न डरेगी-न झुकेगी। जो कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से नहीं डरी, अंग्रेजों के आगे नहीं झुकी वे अंग्रेजों के चमचों से भला क्या डरेगी, और उनके आगे क्यों झुकेगी।
सभा को महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देविता कुमारी गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मलिक, आशुतोष कुमार, एस०सी० विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, उजियारपुर प्रखंड उपाध्यक्ष चंदन कुमार, सोहैल सिद्दीकी, कामिनी देवी राम, बिरेंद्र राय यादव, रघुनंदन पासवान, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार भारती, आदित्य धनराज, प्रशांत कुमार, प्रमोद कुमार, दिलदार आलम, विकाश कुमार मिश्र आदि लोगों ने भी संबोधित किया।

