
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । आशा सेवा संस्थान के द्वारा गुरूवार को एक दिवसीय सौर ऊर्जा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। सबसे पहले संत कबीर महाविद्यालय, समस्तीपुर के सभागार में आयोजित इस कार्यशाला का अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने करतल ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया।

निसबड के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुर्य एक अक्षय ऊर्जा भंडार है। जो कभी खत्म नहीं होगा। इसलिए सोलर प्लेट या सोलर सिस्टम चिर कालीन उपयोगी होने के साथ-साथ बेहद किफायती साधन भी है। साथ ही यह पर्यावरण के अनुकूल भी है, क्योंकि इसमें से ग्रीनहाउस गैसें नहीं निकलतीं।
उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के लिए सोलर पैनल का इस्तेमाल किया जाता है। सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के लिए शुरुआती निवेश के बाद, खर्च कम हो जाता है। इसलिए हमें सौर ऊर्जा का उपयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कबीर महाविद्यालय के प्रिंसिपल श्री शिवशंकर कुमार ने किया। आयोजक संस्था आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वार नौ दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रशिक्षण लेने के बाद उनको स्वरोजगार से जोड़ा जाता है। मौके पर सुबोध कुमार, अब्दुल खालिद, रामलोचन महतो, लालन कुमार कर्ण आदि शिक्षकगण उपस्थित थे। आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन संत कबीर महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ शिवशंकर राय ने किया।
