
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । बिहार ब्लड फोर्स टीम को, सामाजिक कार्य में उत्कृष्ट भूमिका के लिए खड़गपुर, वेस्ट बंगाल में पार्वती चैरिटेबल ट्रस्ट के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में, भारत सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर संस्था के फाउंडर राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि उनका एक ही संकल्प है कि आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण.. जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान। उन्होंने बताया कि संस्था के माध्यम से अब तक 1000़ से अधिक लोगों को रक्त देकर मदद किया जा चुका है। वहीं टीम के सदस्यों ने कहा अब तक 20 कैंप लगाकर 700़ युनिट से अधिक रक्त एकत्र कर चुके हैं।


इसके अलावा संस्था के द्वारा समय समय पर गरीबों के बीच कंबल वितरण, सामूहिक विवाह में सहयोग, भोजन वितरण, इत्यादि अन्य जनसरोकार से जुडे कार्य किये जाते है। आईये हम सब मिलकर संकल्प लेते है की हम सभी को जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत अंगदान करें। मौके पर ब्लड फोर्स टीम के लोग मौजूद रहे।

