
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
ओईनी । गाइये गणपति जगबंदन, जय जय भैरवि असुर भयाउनी, जगदम्ब अहीं अवलंब हमर हे माय अहां बिनु आस केकर आदि गीतों के संग शनिवार देर रात तक श्रद्धालु और ग्रामीण झूमते रहे।

इस दौरान आकाशवाणी और दूरदर्शन के बहुचर्चित कलाकार श्याम मोहन मिश्र एवं सुविख्यात तबला वादक बैजू भाई ने भक्ति गीतों, लोकगीतों, पारंपरिक गीतों एवं श्रृंगारिक रचनाओं से ऐसा समां बांधा की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पांडाल गूंजता रहा। अवसर था प्रखंड स्थित महाकवि विद्यापति की कर्मस्थली ओईनी डीह अवस्थित चैती दुर्गा स्थान में महाष्ठमी के अवसर पर आयोजित भजन संध्या का।
चैती दुर्गा पूजा समिति के प्रथम अध्यक्ष रमेश कुमार झा की अध्यक्षता में आयोजित इस भजन संध्या में सर्व प्रथम कलाकारों का परंपरानुसार तिलक, अंगवस्त्र आदि से स्वागत अभिनंदन किया गया। तदुपरांत श्री मिश्र के लहरा के साथ बैजू जी के एकल वादन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ।
मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष धनन्जय कुमार झा, उदय कुमार चैधरी, सचिन जायसवाल, शुभम जायसवाल, राकेश ठाकुर, धीरेन्द्र मोहन कात्यायन, रवि कुमार विकास, चंदन झा, रवि प्रकाश, पंकज झा, बैद्यनाथ भगत, सुशान्त कुमार, वैभव कुमार, चुलबुल कुमार, सन्त सुमन, पांचू पासवान, सहदेव पासवान, मुनी पासवान, सुधांशु कुमार भगत, श्याम कुमार, सहित हजारो श्रद्धालू मौजूद थे।
