
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । 09 अप्रैल के आसपास मैदानी भागों के जिला में बिजली गिरना और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा,एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 05-09 अप्रैल, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है।


हलाकि इस अवधि मेंमौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 15 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से अगले एक दिन पछिया हवा उसके बाद पुरवा हवा चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।


