
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। शहर के चीनी मिल स्थित अपोलो डेंटल की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि शुमार हुआ जब एक बार फिर अपोलो डेंटल के निदेशक डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों ने बुरी तरह से टूटे हुए जबड़े को बोन प्लेटिंग के माध्यम से सफलतापूर्वक जोड़ दिया।
बताते चले कि, यह पहली बार नहीं है, शहर के चीनी मिल कैंपस स्थित वशिष्ठ सदन के अपोलो डेंटल में आए दिन आधुनिक दंत चिकित्सा को नित नया आयाम दिया जा रहा है।
किसी माध्यम से जानकारी मिलने पर आया हमारे पास :
ताजा मामले में जानकारी देते हुए अपोलो डेंटल के चिकित्सक डॉ दयानंद कुमार ने बताया कि, “दस दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय युवक के नीचे का जबड़ा बुरी तरह से टूट गया था। समस्तीपुर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज करवाने से स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उसे उसे पटना रेफर कर दिया गया था। लेकिन किसी माध्यम से अपोलो डेंटल की जानकारी मिलने पर वह हमारे पास आया।
दो घंटे चला ऑपरेशन :
उसके नीचे का जबड़ा तीन भाग में टूटा हुआ था और उसकी स्थिति बहुत नाजुक थी। फिर भी हम लोगों ने बोन प्लाटिंग के माध्यम से इलाज करने का फैसला किया। करीब दो घंटे चले ऑपरेशन के बाद जबड़े को सफलतापूर्वक व्यवस्थित कर दिया गया।
चिकित्सकीय टीम :
चिकित्सकीय टीम में डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के अलावा डॉ. दयानंद कुमार, डॉ. फारूक आजमी एवं डॉ. प्रभात रंजन कुमार, डॉ. राबिया व अन्य सहयोगी शामिल थे।
एक छत के नीचे संपूर्ण इलाज :
अपोलो डेंटल के चिकित्सक डॉ. दयानंद बताते हैं कि, “हमारी संस्था जिले में आधुनिक चिकित्सा देने के लिए जानी जाती है। दांत एवं मुंह संबंधित सभी प्रकार की बीमारी का सफलतापूर्वक एक ही छत के नीचे हर संभव इलाज किया जाता है।”