
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “सेहत के राज का खजाना है अंगूर। दरअसल, अंगूर एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम और विटमिन सी से भरपूर होता है। जो हृदय स्वास्थ्य, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन के लिए फायदेमंद होता है।”
अंगूर खाने का समय सुबह या दोपहर :
सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव पाण्डेय ने बुधवार को अंगूर दिवस पर बच्चों व शिक्षकों से उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “रिसर्च के अनुसार अंगूर त्वचा में निखार, कैंसर से बचाव, आंखों की रोशनी बढ़ाने, वजन प्रबंधन में भी मददगार है। अंगूर खाने का सही समय सुबह या दोपहर होता है तथा यह पचने में काफ़ी हल्का होता है।”
बताए गए अंगूर खाने के फायदे :
सिटी सेंट्रल स्कूल के मूसापुर शाखा में हरित वातावरण में उत्साह व उमंग से ओतप्रोत बच्चों के हर्ष किलोल के बीच बुधवार की शुरुआत हुई। अवसर था स्कूल परिसर में आयोजित अंगूर दिवस का, जिसमें उन्हें अंगूर खाने के फायदे बताए गए और उनके स्वास्थ के बारे मे जानकारी दी गई।
मात्रा हो सीमित :
इस दौरान बच्चों ने अंगूर के महत्व पर आयोजित पेंटिंग, भाषण, और निबंध प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया। इस दौरान निदेशक श्री पांडेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, अंगूर स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद तो हैं, फिर भी इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।
उपस्थिति :
गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व्यक्ति को डॉक्टर के सलाह से ही अंगूर खाना चाहिए । इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों को अंगूर भी खिलाया गया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुप्रिया झा, अंकिता गुप्ता, मनीषा मिश्रा राधिका सिंह और प्रतिमा मिश्रा आदि मौजूद थे।