
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/पटोरी । जिले के पटोरी स्थित तारा धमौन में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के तत्वावधान में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय कृषक गोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले स्वागत सम्मान के बाद संयुक्त रूप से गोष्ठी का उद्घाटन किया। तदुपरान्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राध्यापक निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ रत्नेश कुमार झा ने अपने संबोधन में किसानों को जलवानुकूल कृषि से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। साथ ही गर्म मौसम में लगने वाले मूंग की खेती की विस्तृत जानकारी किसानों को दी।




वहीं केंद्र प्रभारी डॉक्टर रविन्द्र कुमार तिवारी ने किसानों से कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे तकनीकी जानकारी को अपने खेतों में उतारने की सलाह दी। उन्होंने कहा कोई भी ज्ञान व्यवहार में उतरने पर ही सार्थक होता है।




जबकि विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि अभियंत्रण कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली इंजीनियर विनीता कश्यप ने खेतों में विभिन्न प्रकार के मशीनों का प्रयोग, उसके रखरखाव एवं मुख्य रूप से आने वाले समय में खेत का लेजर लैंड लेबर से लेबलिंग करने की सलाह दी।



उद्यान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली डॉक्टर धीरू कुमार तिवारी ने फसलों के पोषक तत्व प्रबंधन तथा उद्यानिक फसलों के प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। मौके पर इस कार्यक्रम से जुड़े शुभम कुमार भगत एवं सत्येंद्र कुमार ने भी किसानों के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में लगभग 200 से ज्यादा किसान शामिल थे।


