
समस्तीपुर। अगले पांच दिनो में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि हो सकती है। इस बाबत जिले के डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 26-30 मार्च, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान साफ तथा मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।








इस अवधि में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है जिसके चलते अगले 31 मार्च तक 36-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है तथा न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 8 से 12 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।







