Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
  • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
  • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
  • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
  • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
  • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
  • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
  • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » उंची कूद और 300 दौड़ में टीसीए के छात्रों ने मारी बाजी

उंची कूद और 300 दौड़ में टीसीए के छात्रों ने मारी बाजी

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar26/03/2025Updated:26/03/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
खेल के मैदान मे जोड़ आजमाइश करते खिलाड़ी

ओईनी न्यूज नेटवर्क ।

समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के टीसीए ढोली परिसर में चल रहे तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें उंची कूद और 300 मीटर दौड़ में टीसीए ढोली का जलवा सिर चढ कर बोला।

विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन, 200 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के एडला वेणु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज की हरप्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार, 300 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में तिरहुत कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के संदीप बेनीवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज की मुस्कान राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं आठ सौ मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय, पिपरकोठी के रोहिताश्व मीणा ने जबकि महिला वर्ग में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के प्रियांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा, उच्च कूद में पुरुष वर्ग में तिरहुत कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के बिमल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में तिरहुत कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की अंजलि यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जेवलिन थ्रो में पुरुष वर्ग में तिरहुत कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के आदर्श द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की नीति कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि डिस्कस थ्रो में पुरुष वर्ग में कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग के रंजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं महिला वर्ग में पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की शीतल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर निदेशक छात्र कल्याण डॉ रमन त्रिवेदी ने कहा कि यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छा अवसर है। जहां वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं और अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनकी खेल प्रतिभा को विकसित करना है।

प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान गुरुवार को सभी खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बताते चलें कि इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के आठ कॉलेजों के 700 से अधिक छात्र-छात्रा शामिल हो रहे हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

03/08/2026

क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

01/08/2026

दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

28/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?